Mohammed Shami: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन की टीम कई सालों के बाद दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाली है. ईस्ट जोन की टीम में दिग्गज मोहम्मद शमी भी नजर आ रहे हैं. शमी ने अब तक इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. ईस्ट जोन की टीम के सामने मजबूत नजर आ रही साउथ जोन की टीम खड़ी है. 14 बार की चैंपियन साउथ जोन को हराने के लिए ईस्ट जोन की टीम को बहुत ही शानदार प्रदर्शन करना होगा. इस दौरान दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का भी सुनहरा मौका है.
फाइनल मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे मोहम्मद शमी
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खेलने वाले हैं. अगर शमी इस मुकाबले में खेलते हैं, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. दरअसल अब तक मोहम्मद शमी ने 99 फर्स्ट क्लास मैच खेला है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जैसे ही वो मैदान पर उतरेंगे, तो उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 मैच पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ उनके नाम ये रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा.
इस मुकाबले के शुरू होने के 1 दिन पहले ही ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें सम्मानित किया. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बात अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने अब तक 99 मैचों में 26.30 की शानदार औसत से 382 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 48.7 और इकॉनमी रेट 3.23 का रहा है. शमी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 बार 5 विकेट हॉल और 2 बार 10 विकेट हॉल भी लिया है. जिसके कारण भी उनका 100वां मैच बेहद खास है.
मोहम्मद शमी ने हाल के समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि उसके बाद भी उनकी वापसी टीम इंडिया में नहीं हो पा रही है. शमी अब फाइनल मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करके बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और फैंस सभी की ध्यान एक बार फिर से अपनी तरफ खींचने का पूरा प्रयास करेंगे. जिससे उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर कमबैक करने का मौका मिल सके.
दोनों टीमों का स्क्वाड
साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान और विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीसन, अमन खान, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे 9 इंटरनेशनल खिलाड़ी, 6 सितंबर से होगा फाइनल मुकाबला
ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: 55 रनों पर सिमटी पाकिस्तान, भारत के खिलाफ करारी हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines