Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला पहले 2 दिन एकतरफा ही रहा है. ईस्ट जोन की टीम ने बल्लेबाजी में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही साउथ जोन की टीम इस मुकाबले से लगभग बाहर निकल गई है. फाइनल मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए हैं. इस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वो तिहरा शतक जड़ने से चूक गए. किशन के पास बड़ा मौका था.
ईशान किशन तिहरा शतक बनाने से चूके
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में शानदार पारी खेली है. किशन ने 334 गेंदों में धमाकेदार बल्लेबाजी करके 270 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. किशन ने 80.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है. 250 रनों के स्कोर पर किशन को बहुत ज्यादा थकान के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था. जिसके कुछ समय बाद किशन दोबारा मैदान पर आए, लेकिन उसके बाद वो उस लय में नहीं नजर आए.
उनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही थी. इसी वजह से वो सिर्फ 20 रन और जोड़कर 270 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटे. किशन ने पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने का मौका था. जिसे उन्होंने अब गंवा दिया है. हालांकि उनकी इस पारी के कारण ही ईस्ट जोन की टीम का फाइनल मुकाबले में दबदबा हो गया है. अब साउथ जोन की टीम को मैच में आगे जाने के लिए चमत्कार करना होगा.
किशन को मिला साथी खिलाड़ियों का साथ
कप्तान ईशान किशन के अलावा युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने भी बहुत ही कमाल की पारी खेली. कुशाग्र ने भी 132 गेंदों में 101 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रन जोड़े. नंबर 3 के बल्लेबाज शिखर मोहन ने भी 85 रन बनाए. इनके अलावा अनुकूल रॉय ने 45 रन जोड़े तो वहीं मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 40 रन जोड़े.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक
जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 708 रन बनाने में सफल रही. साउथ जोन की टीम के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट हासिल किया. वहीं श्रेयस गोपाल और चामा वी मिलिंद ने भी 2-2 विकेट झटके. शेख रशीद को भी 1 सफलता मिली. अब दूसरे दिन ईस्ट जोन की टीम को गेंदबाजी अच्छी करनी पड़ेगी. जिससे वो इस मैच में बड़ी जीत अपने नाम कर सके.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन की धमाकेदार पारी पर आया गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, ईस्ट जोन ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines