Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला अब बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. मुकाबला के चौथे दिन भी ईस्ट जोन की टीम का भी दबदबा देखने को मिला है. ईस्ट जोन की टीम ने पहले 372 रनों की बहुत बड़ी लीड हासिल की. जिसके बाद दूसरी पारी में भी कमाल की बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम अब मुकाबले में 584 रनों से आगे हो गई है. जिसके कारण ही साउथ जोन की टीम अब लगभग मुकाबले से बाहर हो गई है. आखिरी दिन ईस्ट जोन की टीम बड़ी जीत के ओर बढ़ रही है.
तिलक वर्मा शतक जड़ने से चूके
साउथ जोन की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम को 372 रनों की लीड मिली. साउथ जोन के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन वो 99 रनों पर ही पवेलियन लौट गए और सिर्फ 1 रन से शतक जड़ने से चूक गए. चामा वी मिलिंद ने 43 रनों की अहम पारी खेली. उनके अलावा कोई भी कप्तान तिलक वर्मा की मदद नहीं कर सका.
ईस्ट जोन के लिए मोहम्मद शमी, मोहम्मद कौनैन कुरैशी और शिखर मोहन को 2-2 विकेट मिले. इसके अलावा मुकेश कुमार को भी 3 सफलता मिली. अभिजीत के सरकार के अलावा ईस्ट जोन के सभी गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. पहली पारी में बड़ी लीड हासिल करने के बाद कप्तान ईशान किशन के पास फॉलोऑन खिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसे समय में अपने गेंदबाजों को आराम देकर दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
ईशान किशन ने दूसरी पारी में किया कमाल
दूसरी पारी में ईस्ट जोन की टीम खराब शुरुआत मिली. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 3 रन जोड़े. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शिखर मोहन ने भी 52 रन बनाए. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने भी नाबाद 34 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों की बदलने वाली है किस्मत, BCCI ने लंबे इंतजार के बाद दिया मौका
इसी के साथ चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन की टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं. इसी के साथ उनकी लीड भी अब 584 रनों की हो गई है. पांचवें दिन की शुरुआत में ही ईस्ट जोन की टीम पारी घोषित कर सकती है. जीत के लिए साउथ जोन की टीम ये बड़ा स्कोर चेस करने चाहेगी. ऐसे में वो मुकाबले के आखिरी दिन ऑल आउट हो सकती है. इसी के साथ ईस्ट जोन की टीम लंबे समय के बाद चैंपियन बन सकती है.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी और सरफराज खान फिर हुए इग्नोर, BCCI ने नहीं दी आगामी सीरीज में जगह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines