टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों की बदलने वाली है किस्मत, BCCI ने लंबे इंतजार के बाद दिया मौका

Team India: टीम इंडिया अब बचे हुए 2026 में बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. एक समय में तो इंडिया की 3 टीम खेलती हुई नजर आने वाली है. जिसमें इंडिया की टी-20 टीम, भारत की वनडे टीम और इंडिया ए का नाम शामिल है. इस बीच कुछ खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है.

Indian Cricket Team
1 / 6
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान (Pic Credit- ANI)

 

Team India: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम 6 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर इस टीम में चयनकर्ताओं ने कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है. ये खिलाड़ी लंबे समय से खुद को साबित करने के लिए मौके की तलाश में थे. बीसीसीआई ने अब उन्हें वो मौका दे दिया है. अगर टीम के 5 स्टार खिलाड़ियों ने इस मौके का पूरा फायदा उठा लिया, तो उनके करियर की पूरी दिशा और दशा दोनों ही बदल जाएगी. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 2 / 6

स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ फिलहाल वाइट बॉल टीम से बाहर थे. लेकिन अब भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया ए की टीम का कप्तान बनाया है. इसी के साथ उनके टीम इंडिया के दरवाजे भी खुल गए हैं. गायकवाड़ ने अगर इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया, तो टीम इंडिया में उनकी वापसी पक्की हो जाएगी. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल3 / 6

उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल लंबे समय से लिस्ट ए क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन उसके बाद भी उन्हें वाइट बॉल क्रिकेट में चांस नहीं मिल रहा था. अब पडिक्कल को इंडिया ए की टीम में मौका मिला है. अगर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पडिक्कल ने कमाल का प्रदर्शन किया, तो उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी चांस मिल सकता है. (Pic Credit- ANI) 

प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य4 / 6

युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को भी इंडिया ए की टीम में अब मौका मिला है. अन्य सभी सलामी बल्लेबाजों को लगातार मौका मिल रहा था, लेकिन प्रियांश इस रेस में पिछड़ गए थे. अब इंडिया ए के लिए वो कमाल का प्रदर्शन करके इस रेस में अपना नाम भी दर्ज कराएंगे. घरेलू लीग में तो प्रियांश लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार 5 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी मौका नहीं मिल रहा था. लगातार फैंस भी उनको चांस देने की मांग कर रहे थे. जिसको सुनकर ही अब बीसीसीआई ने पाटीदार को मौका दिया है. रजत को अब इस मौके का फायदा उठाना होगा. अगर इस वनडे सीरीज में पाटीदार ने रन बनाए, तो भी इस रेस में आगे निकल सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 

गुरजपनीत सिंह

गुरजपनीत सिंह 6 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को भी अब चांस मिल गया है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके वो खुद को साबित कर रहे थे. बीसीसीआई ने अब उन्हें मौका दिया गया है. टीम इंडिया मौजूदा समय में स्टार तेज गेंदबाजों की तलाश कर रही है. गुरजपनीत सिंह इस तलाश को भी खत्म कर सकते हैं.  (Pic Credit- CSK Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन