Duleep Trophy 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला हुआ. जहां पर ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले के पांचों ही दिन ईस्ट जोन की टीम ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनकी टीम को अंत में बहुत ही शानदार जीत मिली. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. इसी के साथ सिर्फ 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के चैंपियन खिलाड़ी बन गए हैं.
ईस्ट जोन की टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में ही 708 रन बना दिए थे. जहां पर कप्तान ईशान किशन ने अकेले ही 270 रन बनाए थे. उनका साथ देते हुए कुमार कुशाग्र ने भी 101 रन बनाए थे. वहीं साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट थे. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 336 रन ही बना सकी. जहां पर कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार 99 रन बनाए. उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट हासिल किए.
372 रनों की लीड हासिल करके ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर उनके लिए पहले ईस्ट जोन की टीम ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं अंत में मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने भी नाबाद 116 रन जोड़े. अंत में अनुकूल रॉय ने भी 64 रन बनाए थे. जिसके कारण ही दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन बना लिए थे. इसी समय दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ घोषित करने का अहम फैसला किया.
13 सालों के बाद चैंपियन बनी ईस्ट जोन की टीम
पहली पारी में 372 रनों की लीड हासिल करने के कारण ही ईस्ट जोन की टीम को चैंपियन घोषित किया गया. इससे पहले दलीप ट्रॉफी 2013 में ईस्ट जोन की टीम चैंपियन बनी थी. कप्तान ईशान किशन की टीम ने बड़ा कारनामा किया है. क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तीनों ही मुकाबलों में ईस्ट जोन की टीम ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जिसके कारण ही उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है. इस अलावा इस टीम में मोहम्मद शमी भी थे. शमी ने भी तीनों ही मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा कई और युवा खिलाड़ियों ने भी ईस्ट जोन के लिए अच्छा किया है. वहीं साउथ जोन की बात करें तो स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया है.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी से जीता दिल
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
35 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
38 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines