Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे इस मुकाबले में फिलहाल ईस्ट जोन की टीम आगे नजर आ रही है. जिसका सबसे बड़ा कारण इस टीम के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे हैं. वैभव ने दोनों ही पारियों में कमाल की बल्लेबाजी करके सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को परेशान किया है. दूसरी पारी के दौरान वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी करके खुद को रेड बॉल क्रिकेट में भी साबित कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके जीता दिल
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में जब ईस्ट जोन की अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो उन्हें जीत के लिए सिर्फ 159 रनों की जरूरत थी. ऐसे समय में ईस्ट जोन की टीम को बस अच्छी शुरुआत चाहिए थी. ऐसे समय में वैभ सूर्यवंशी ने अकेले ही 25 प्रतिशत से ज्यादा रन बना दिया. वैभव ने 43 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम को 61 रनों की शानदार शुरुआत मिली.
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में भी कमाल की पारी खेली थी. ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में कुल 266 रन ही बनाए थे. इसमें से 92 रन तो सिर्फ वैभव के बल्ले आ गए थे. वैभव ने 81 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए थे. इस दौरान 113.58 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सूर्यवंशी ने 7 चौके और इतने ही छक्के भी जड़े थे. जिसके कारण ही अभी तक इस मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम बनी हुई है. फिलहाल मैच में वैभव की टीम जीत के ज्यादा करीब नजर आ रही है.
रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव ने खुद को किया साबित
वाइट बॉल क्रिकेट में वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी करके खुद को साबित कर दिया था. लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वैभव के ऊपर बड़े सवाल उठ रहे थे. इस सेमीफाइनल मुकाबले की दोनों पारियों में रन बनाकर वैभव ने अपने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है. बता दें कि इस मुकाबले के दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विकेट स्पिनरों के लिए मददगार था. जिसके कारण ही बल्लेबाजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. उस विकेट पर वैभव ने आराम से खेला है.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड बन सकते हैं मुंबई के कप्तान, सूर्या-शार्दुल रह गए पीछे
इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद वैभव ने प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब टीम मैनेजमेंट को फैसला करना होगा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे वो वैभव के जोड़ीदार के रूप में मौका देंगे?
ये भी पढ़ें: 10 चौके और 5 छक्के… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त विहान मल्होत्रा ने मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
9 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
10 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
10 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
11 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines