Duleep Trophy 2023 Final: डोमेस्टिक क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला वेस्ट जोन और साउथ जोन की टीमों के बीच खेला जा रहा है। मैच का आयोजन बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। इस खिताबी मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।
और पढ़िए – सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली के साथ बन सकता है अद्भुत संयोग, जानिए क्या है
सेमीफाइनल में वेस्ट जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है तो दूसरी तरफ साउथ जोन ने रोमांचक सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है।
वेस्ट जोन का बेहतरीन रिकॉर्ड
वेस्ट के पास एक टीम के रूप में कायम रखने का एक शानदार इतिहास है। उन्होंने अब तक 34 दलीप ट्रॉफी फाइनल खेले हैं, जिनमें से 19 में जीत हासिल की है। वे इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम हैं, इसलिए साउथ रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 14वीं चैंपियनशिप का दावा करके उनके प्रभुत्व को तोड़ने के लिए उत्सुक होगा।
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल मैच कब होगा?
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल मैच बुधवार, 12 जुलाई 2023 को होगा।
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल मैच कहां होगा?
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन का फाइनल मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच का टीवी प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल मैच का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे लाइव?
वेस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बीसीसीआई.टीवी और बीसीसीआई ऐप पर उपलब्ध होगी।
और पढ़िए – टीम इंडिया विश्वकप जीत पाएगी या नहीं? युवराज सिंह ने दिया ऐसा बयान कि मच गया तहलका
दोनों टीमों के स्कवॉड
साउथ जोन टीम: मयंक अग्रवाल, साई सुदर्शन, रविकुमार समर्थ, हनुमा विहारी (कप्तान), रिकी भुई (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, केवी शशिकांत, विजयकुमार विशक, विधाथ कावेरप्पा, प्रदोष पॉल, एन जगदीसन, श्रीकर भरत, दर्शन मिसाल, सचिन बेबी
वेस्ट जोन टीम: पृथ्वी शॉ, प्रियांक पांचाल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान, हेत पटेल (विकेटकीपर), अतीत शेठ, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिंतन गाजा, अर्जन नागवासवाला, युवराजसिंह डोडिया, शम्स मुलानी, चेतन सकारिया, हार्विक देसाई, तुषार देशपांडे, अर्पित वासवदा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
5 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
6 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
7 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
9 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
10 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines