IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तन सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, टॉस जीतने के बावजूद पड़ोसी मुल्क के कैप्टन ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कैप्टन सूर्या ने तीन स्पिनर्स के साथ ही जाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने मारी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी
दरअसल, दुबई के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इस ग्राउंड पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने आखिरी बार मुकाबला साल 2018 में जीता था। इसके बाद से रात के समय में खेले गए मुकाबले में कोई भी टीम पहले बैटिंग करते हुए जीत का स्वाद नहीं चख सकी है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी पड़ेंगे पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी! दुबई में एक और जीत की है फुल तैयारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 12 मैचों में मैदान मारा है। वहीं, पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 21 मैचों में जीत नसीब हुई है। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान सलमान आगा ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।
यहां क्लिक करके पढ़िए IND vs PAK Asia Cup 2025 मैच के लाइव अपडेट्स
अर्शदीप के बिना उतरी टीम इंडिया
टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज अर्शदीप सिंह को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी है। टीम इंडिया ने महामुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला लिया है। वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तिकड़ी पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाया है। यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले 11 खिलाड़ियों पर ही भारतीय टीम ने भरोसा दिखाया है। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपने अंतिम ग्यारह में कोई चेंज नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: टॉस से तय हो जाएगा IND vs PAK मैच का रिजल्ट? दुबई के हैरान करने वाले आंकड़े ने घुमाया दोनों कप्तानों का सिर!
यूएई को चटाई थी धूल
भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। कुलदीप यादव और शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम ने यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ढेर कर डाला था। वहीं, 58 रनों के टारगेट को टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर डाला था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 30 रन ठोके थे, जबकि शुभमन गिल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines