Does Mohammed Shami want to become captain: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। विश्व कप के दौरान ही शमी को चोट लगी थी, इसके बाद से ही शमी किसी भी सीरीज के हिस्सा नहीं रहे हैं। बीते दिन शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस दौरान शमी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे कई सवाल किए गए। न्यूज 24 से बात करते हुए शमी ने कई बातों का खुलासा किया है। इस दौरान जब शमी से पूछा गया कि क्या उनका मन भी कप्तान बनने का करता है, इस पर शमी ने जो कहा वह चौंकाने वाली बात है।
ये भी पढ़ें:- नई Test Team का हुआ ऐलान, कई खिलाड़ियों का कटा पत्ता, देखें Playing 11
‘युवा कप्तान को भी समझना चाहिए’
मोहम्मद शमी से पहले तो पूछा गया कि जब टीम का कप्तान किसी युवा खिलाड़ी को बनाया जाता है, तो उन्हें कैसा लगता है। क्या शमी को इस बात का दुख होता है कि युवा खिलाड़ी होकर आपको ही आदेश दे रहा है। इस पर शमी ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं होता है, मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है मैं कोशिश करता हूं कि उससे अच्छी तरह निभा सकूं। उन्होंने आगे कहा कि युवा कप्तान को भी यह बात समझना चाहिए कि मैं एक सीनियर खिलाड़ी हूं, तो मैं अपनी जिम्मेदारी समझ रहा हूं। इसके बाद शमी से पूछा गया कि क्या आपका भी कप्तान बनने का मन करता है।
ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर बनीं टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन देख पीट लेंगे माथा
‘क्या कप्तान बनना चाहते हैं शमी’
कप्तान बनने के सवाल पर शमी ने कहा कि जब अभी तक कप्तानी नहीं मिली, तो अब क्या उम्मीद रखूं। इससे साफ है कि शमी को कप्तानी नहीं मिलने से थोड़ा दुख तो हुआ है, बीते समय शमी इस बात की आशा कर रहे होंगे कि उसे भी आईपीएल में हो या फिर किसी और फॉर्मेट में कप्तानी मिले, लेकिन उन्हें अभी तक कप्तान बनने का मौका नहीं मिला है। शमी ने आगे कहा कि अब मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है, कप्तानी मिले या फिर बतौर गेंदबाज खेलूं। मुझे बस अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभानी आती है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines