Team India Possible World Cup Squad: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अभी मैनेजमेंट टीम कॉम्बिनेशन पर काम कर रही है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ा चैलेंज है. हाल ही में वर्ल्ड कप के वेन्यू का ऐलान हुआ है. इसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात कर रहे हैं और टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. अब दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वाड चुना.
दिनेश कार्तिक ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड
दिनेश कार्तिक ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना. उन्होंने अपने स्क्वाड में अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को जगह दी. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के अलावा स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर चुने. कार्तिक ने बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को चुना और यशस्वी जायसवाल को भी स्क्वाड में जगह दी.
दिनेश कार्तिक का वनडे वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल.
ये भी पढ़ें:- मिल गया नया ‘हार्दिक पांड्या’, बल्ले और गेंद से मचा रहा गदर, 2027 वर्ल्ड कप के लिए ठोक दी दावेदारी!
2027 वर्ल्ड कप को लेकर ICC का बड़ा ऐलान
2027 के वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से होगा. इसके लिए ICC ने अब आधिकारिक रूप से 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका से जोहानसबर्ग, केप टाउन, सेंचूरियन, डरबन, Gqeberha, पार्ल, Bloemfontein और कूगोम्पो को वर्ल्ड कप के वेन्यू के रूप में चुना गया है. जिम्बाब्वे के तीन वेन्यू हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया रहेंगे, वहीं नामीबिया से विंडहोएक वर्ल्ड कप का एकमात्र वेन्यू रहेगा. कुछ महीनों में ICC आधिकारिक रूप से शेड्यूल और तारीखों का भी ऐलान कर सकता है.
ये भी पढ़ें:- 11 चौके, 5 छक्के… RCB के पूर्व बल्लेबाज ने शतक से ढाया कहर, अकेले दम पर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? देखें पूरा शेड्यूल
8 mins agoIND vs WI T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
1 hr agoगंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका?
1 hr agoT20I सीरीज ड्रॉ होने के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा
2 hrs agoक्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
9 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
10 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
10 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
11 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
11 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines