हर्षित-पंत OUT, शमी-भुवनेश्वर IN... 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड

Team India: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर सभी की नजर है. अभी टूर्नामेंट के आयोजन में समय है लेकिन सिलेक्शन लगातार चर्चा में बना रहता है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप के अपना स्क्वाड चुना.

virat kohli rohit sharma mohammad shami bhuvneshwar kumar

दिनेश कार्तिक ने चुना स्क्वाड (Image: ANI and AI Generated)

Team India Possible World Cup Squad: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अभी मैनेजमेंट टीम कॉम्बिनेशन पर काम कर रही है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने बड़ा चैलेंज है. हाल ही में वर्ल्ड कप के वेन्यू का ऐलान हुआ है. इसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात कर रहे हैं और टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. अब दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वाड चुना.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने चुना टीम इंडिया का स्क्वाड

दिनेश कार्तिक ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना. उन्होंने अपने स्क्वाड में अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को जगह दी. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के अलावा स्क्वाड में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर चुने. कार्तिक ने बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को चुना और यशस्वी जायसवाल को भी स्क्वाड में जगह दी.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक का वनडे वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें:- मिल गया नया ‘हार्दिक पांड्या’, बल्ले और गेंद से मचा रहा गदर, 2027 वर्ल्ड कप के लिए ठोक दी दावेदारी!

विज्ञापन

2027 वर्ल्ड कप को लेकर ICC का बड़ा ऐलान

2027 के वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से होगा. इसके लिए ICC ने अब आधिकारिक रूप से 12 वेन्यू का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका से जोहानसबर्ग, केप टाउन, सेंचूरियन, डरबन, Gqeberha, पार्ल, Bloemfontein और कूगोम्पो को वर्ल्ड कप के वेन्यू के रूप में चुना गया है. जिम्बाब्वे के तीन वेन्यू हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया रहेंगे, वहीं नामीबिया से विंडहोएक वर्ल्ड कप का एकमात्र वेन्यू रहेगा. कुछ महीनों में ICC आधिकारिक रूप से शेड्यूल और तारीखों का भी ऐलान कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ