Dinesh Karthik International Career Update: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद अब उन्होंने इंग्लैंड टीम में एक बड़े पद को संभालने का फैसला किया है। दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा लेकिन उससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अभ्यास मैच होंगे। अब दूसरे अभ्यास मैच के लिए दिनेश कार्तिक इंग्लैंड लायंस के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में 18 जनवरी तक जुड़े रहेंगे। जिसके बाद ये सवाल उठने लगा है कि क्या अब दिनेश कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं?
बिना संन्यास लिए नहीं बन सकते कोच
दरअसल दिनेश कार्तिक ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया था। भले ही लंबे समय से दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन अभी तक उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया है। जब तक कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लेता है तब तक वो किसी भी टीम का कोच नहीं बन सकता है। जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिनेश कार्तिक जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा दिनेश कार्तिक अभी तक आईपीएल भी खेल रहे हैं। अब अगर दिनेश कार्तिक को किसी भी टीम का कोच बनना है तो उनको पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में इंग्लैंड लायंस के साथ जुड़ने की खबर खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट करके शेयर की है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री! इंग्लैंड की टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
आखिरी बार टी20 विश्व 2022 में खेले थे कार्तिक
दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में खेले थे। इसके बाद से वो लगातार टीम से बाहर ही चल रहे हैं। दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल करियर कुछ ऐसा ही रहा है जब उनको टीम से बाहर किया जाता है तो वो काफी समय तक टीम से बाहर ही रहते हैं। हालांकि आईपीएल में दिनेश कार्तिक लगातार खेलते हुए आ रहे हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला करते हैं और आईपीएल 2024 के लिए भी फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन किया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines