IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री! इंग्लैंड की टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Dinesh Karthik, IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री हुई है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IND vs ENG Dinesh Karthik Batting Consultant England Lions IND vs ENG Test Series

IND vs ENG Dinesh Karthik Test Series (Image- X)

Dinesh Karthik, IND vs ENG Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर बुधवार शाम एक बड़ी जानकारी सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होना है। इस सीरीज से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दो अभ्यास मैच खेले जाएंगे। 12 और 13 जनवरी को दो दिवसीय अभ्यास मैच होगा। उसके बाद 17 से 20 जनवरी तक चार दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। इसी के लिए दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड लायंस का बल्लेबाजी सलाहकार बनाया गया है।

विज्ञापन

इयान बेल की लेंगे जगह

दिनेश कार्तिक 18 जनवरी तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयान बेल की जगह यह जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। दरअसल बेल अभी बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ जुड़े हुए हैं। वहां से फ्री होने के बाद वह 18 तारीख को टीम के साथ जुड़ेंगे। उससे पहले कार्तिक टीम को भारतीय परिस्थियों में बल्लेबाजी के लिए मदद करेंगे।

विज्ञापन

क्या रिटायरमेंट लेंगे कार्तिक?

इसको लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। क्योंकि अभी तक कार्तिक ने रिटायरमेंट नहीं लिया है। वह आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम का हिस्सा थे। दिनेश कार्तिक का करियर ऐसा ही रहा है, और उनका इंटरनेशनल टीम से अंदर-बाहर होने का सिलसिला जारी रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह फिलहाल टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह आईपीएल में बतौर खिलाड़ी खेलते हैं। साथ ही वह कमेंटेटर की भूमिका भी निभाते हैं।

विज्ञापन

अब अगर वह इस पोस्ट को संभालेंगे, भले ही 8 दिन के लिए क्यों ना हो उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ सकता है। वरना उनके ऊपर हितों के टकराव जैसा मामला उठ सकता है। ऐसे में अब इस मामले में आगे क्या डेवलपमेंट होगा यह देखने वाली बात होगी। कार्तिक ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन क्रिकइंफो जैसी कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आ गई है। वहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी एक्स पर अपनी रिलीज के साथ इसकी जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ