Hanumankind to Perform In India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रोमांचक बनाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी जैसी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. मुकाबले से पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के आर्टिस्ट अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से महफिल को सजाएंगे. जाहिर सी बात है कि स्पॉन्सर फ्रेंडली इस मैच में म्यूजिकल इवेंट के जरिए व्यूअरशिप में जबरस्त इजाफा होगा.
‘हनुमानकाइंड’ करेंगे परफॉर्म
ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन ‘हनुमानकाइंड’ 15 फरवरी को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान के ज़बरदस्त मैच से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं. आईसीसी स्पॉन्सर के ऑर्गनाइज किए गए इस प्री-मैच शो में एक ग्रुप का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी होगा. इस मुकाबले को लेकर क्रेज पीक पर पहुंच गया है, दुनिया भर के फैन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस लंबे इंतजार वाले मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
पहले भी सच चुकी है संगीत की महफिल
ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़े टूर्नामेंट के दौरान इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले कोई खास म्यूजिकल सेरेमनी रखी गई हो. टी20 वर्ल्ड कप 2016 में राहत फतेह अली खान और अमिताभ बच्चन ने ईडन गार्डन्स में परफॉर्म किया था, जबकि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बड़े मैच से पहले अरिजीत सिंह सेंटर स्टेज पर थे.
क्यों फेमस हैं ‘हनुमानकाइंड’?
‘हनुमानकाइंड’ ब्लॉकबस्टर हिट ‘बिग डॉग्स’ के बाद इंटरनेशनल लेवल पर मशहूर हो गए हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में भी गाने दिए हैं. क्रिकेट मैच तो खेल जगत में धूम मचाने वाला है ही, हनुमानकिंड की परफॉर्मेंस इस सुपरहिट मुकाबले में और भी रोमांच लाने वाली है. इसके अलावा स्टेडियम में और उसके आसपास करीब 2,000 पुलिस वाले तैनात रहेंगे.
भारत की पूरी टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
पाकिस्तान की पूरी टीम
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines