Dewald Brevis Hits First Ball 6 On Akash Singh’s Ball: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने शुक्रवार 15 मई को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इस प्रोटियाज बैटर ने आकाश को एक अलग ही अंदाज में जवाब दिया; आकाश ने सुपरकिंग्स के टॉप ऑर्डर को नेस्तनाबूद करते हुए उनके शुरुआती 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था.
पहली गेंद में सिक्स
ये शॉट आकाश की तरफ सीएसके की पारी के 8वें ओवर में उर्विल पटेल को आउट करने के ठीक अगली गेंद पर देखने को मिला. इस बाएं हाथ के मीडियम पेसर ने ऑफ-साइड के बाहर एक शॉर्ट गेंद फेंकी, और ब्रेविस ने भी उसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीधे खड़े होकर गेंद को डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजकर छक्का जड़ दिया.
यह भी पढ़ें- यंग क्रिकेटर को दी हुई सलाह खुद विराट को पड़ गई भारी, लेकिन ‘किंग कोहली’ ने दिखाया बड़ा दिल
आकाश ने दिखाई थी पर्ची
एलएसजी के आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करने पर्ची सेलीब्रेशन किया जिस पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर, आकाश जानता है कि टी20 मुकाबलों में विकेट कैसे लिए जाते हैं.’ इसके बाद आकाश ने संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया.
जल्द आउट हुए ब्रेविस
हालांकि इस शानदार शॉट के बावजूद डेवाल्ड ब्रेविस ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए, वो 15वें ओवर की चौथी गेंद पर महज 25 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गई. उन्हें भारत के पेस सुपरस्टार मोहम्मद शमी ने आकाश सिंह ने आकाश सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया.
यह भी पढ़ें- News 24 Exclusive: क्या 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यंग क्रिकेटर के चाचा ने कह दी बड़ी बात
ब्रेविस के आंकड़े
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में CSK के लिए 6 पारियों में 180 के शानदार स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे. सुपर किंग्स ने 2026 सीजन से पहले उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. हालांकि, इस 23 साल के बल्लेबाज ने इस सीजन में 9 मैचों की 6 पारियों में सिर्फ 99 रन ही बनाए हैं. वो सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और प्लेऑफ मैचों से पहले अपनी पुरानी लय में लौटने की कोशिश करेंगे.
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
35 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines