Devdutt Padikkal Performance: चेतेश्वर पुजारा सालों से टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज थे. उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और कई मैचों में जीत दिलाई. हालांकि, पुजारा के बाहर होने के बाद टीम इंडिया को नंबर 3 पर कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं मिल रहा था. साई सुदर्शन उनकी जगह लेने के दावेदार नजर आ रहे थे लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से नंबर 3 पर अपना स्थान लगभग तय कर लिया है. उन्हें अब सिर्फ एक काम करने की जरूरत है.
देवदत्त पडिक्कल ने अपनी जगह की पक्की
चेतेश्वर पुजारा के भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर और करुण नायर को मौके दिए. हालांकि, कोई भी अपनी जगह पक्की करने में सफल नहीं हुआ. सुदर्शन पिछले कुछ टेस्ट मैचों से नंबर 3 पर खेल रहे थे. उन्होंने 7 मैचों में 31.91 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 383 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी सुदर्शन टीम में थे और देवदत्त पडिक्कल को उनके बैकअप के रूप में रखा गया था.
साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर होने पर देवदत्त पडिक्कल का नंबर 3 पर स्थान पक्का हो गया. पडिक्कल ने अभ्यास मैच में शतक जड़ा और बता दिया कि वह शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में रन बनाए. पहली पारी में पडिक्कल ने 167 रन बनाए, वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 44 रन की पारी खेली. नंबर 3 पर रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती हुए दिनेश चांदीमल, चोट ने बढ़ाई टेंशन
प्रभावशाली हैं देवदत्त पडिक्कल के आंकड़े
देवदत्त पडिक्कल ने भले ही मार्च 2024 में डेब्यू किया था, लेकिन अब तक उन्होंने मात्र 3 टेस्ट खेले हैं. उनका रिकॉर्ड इन मुकाबलों में काफी जोरदार है. पडिक्कल ने 5 पारियों में 301 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 60.2 का है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है. पडिक्कल अब नंबर 3 की रेस में सुदर्शन से आगे निकल गए हैं. अगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने रनों की बारिश कर दी, तो उनकी जगह और पुख्ता हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:- डेब्यू पर बनाए थे सिर्फ 12 रन, फिर विराट कोहली ने ऐसे लिखी ‘किंग’ बनने की कहानी, 18 साल के करियर पर एक नजर
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines