Devdutt Padikkal: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपनी टेस्ट टीम बनाने का प्रयास कर रही है. जिसके कारण ही चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने वाले खिलाड़ी को लेकर भी चर्चा चल रही है. साई सुदर्शन को पहले इस नंबर के लिए मौका मिला. लेकिन वो उसका पूरी तरह से फायदा नहीं उठा सके. लेकिन टीम उन्हें बैक कर रही थी. ऐसे समय में उन्हें इंजरी हो गई. जिसके कारण ही देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला. पडिक्कल ने उस मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित कर दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
साल 2022 में देवदत्त पडिक्कल को बीमारी के कारण क्रिकेट से दूर होना पड़ा था. उस दौर को याद करते हुए पडिक्कल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वो अब तक मेरी जिंदगी का निश्चित रूप से सबसे मुश्किल दौर था. ऐसा लग रहा था जैसे हर चीज मेरे खिलाफ जा रही है. मुझे लगा था कि शायद मेरा क्रिकेट करियर अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जब आप भारत में लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि बाकी सभी खिलाड़ी आपसे बहुत आगे निकल गए हैं. अगर आप एक सीजन भी नहीं खेल पाते हैं, तो यह एहसास होने लगता है. करीब दो साल तक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूर रहना मेरे लिए बेहद मुश्किल था.’
पडिक्कल को लगा था कि वो इस दौर से आगे ही निकल नहीं पाएंगे. उस समय को याद करते हुए पडिक्कल ने आगे कहा, ‘मुझे सच में लगने लगा था कि शायद मैं इस मुश्किल दौर से कभी बाहर नहीं निकल पाऊंगा. लेकिन मैं उन सभी लोगों का बेहद आभारी हूं, जिन्होंने इस दौरान मेरी मदद की. डॉक्टरों, न्यूट्रिशनिस्ट और उन सभी लोगों का, जिन्होंने मुझे दोबारा उस स्थिति में पहुंचाया, जहां मैं हाई लेवल पर प्रदर्शन कर सकूं.’
सिर्फ कमबैक के बारे में सोच रहे थे पडिक्कल
बीमारी का असर देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन पर भी साफ नजर आ रहा था. उस समय पडिक्कल सिर्फ फिट होने के बारे में सोच रहे थे. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘उस मुश्किल दौर में मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी. मैं बस स्वस्थ होना चाहता था, फिट होना चाहता था और दोबारा क्रिकेट खेलना चाहता था. आखिरकार जब मैं उस दौर से बाहर निकला, तो मैं उस मुकाम पर वापस पहुंचने के लिए पहले से दोगुना दृढ़ निश्चयी था. जहां पर मुझे होना चाहिए था.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब
उस समय को याद करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मेरी यात्रा का एक अहम हिस्सा था और मैं इस अनुभव के लिए सच में आभारी हूं. इसकी वजह से अब जब भी मुझे देश या अपने राज्य के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो मेरे मन में पहले से कहीं ज्यादा आभार का भाव होता है. मुझे यह सोचकर बहुत खुशी और सौभाग्य का एहसास होता है कि मैं उस बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्या से उबर पाया और दोबारा मैदान पर उतरकर क्रिकेट खेल सका.’
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर कीवी टीम के टॉप-ऑर्डर को किया ढेर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, फिन एनल और टिम सीफर्ट क्रीज पर
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
14 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
14 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
15 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
16 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines