दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने बताया किसे बनाएंगे अगला कप्तान, इन खिलाड़ियों पर नहीं है भरोसा 

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स की विमेंस टीम ने अब तक खेले गए 3 WPL सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने लगातार 3 सीजन में फाइनल खेला था. हालांकि तीनों ही बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब बड़े बदलाव करने को तैयार नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने अगले कप्तान को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है.

Delhi Capitals Owner Parth jindal

Delhi Capitals Owner Parth jindal

Delhi Capitals: विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लेनिंग करती हुई नजर आ रही थी. हालांकि अब फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव करने को तैयार नजर आ रही है. WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में इसकी साफ झलक भी देखने को मिली. मेगा ऑक्शन के दौरान जब अगले कप्तान को लेकर सवाल पूछा गया तो टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने बड़ा हिंट दे दिया है. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि फ्रेंचाइजी अब विदेशी कप्तान नहीं बनाएगी. 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स भारतीय चेहरे पर जताएगा भरोसा 

WPL 2026 के मेगा ऑक्शन में जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लौरा वोल्वार्ड्ट को खरीदा तो मालिक पार्थ जिंदल से पूछा गया कि क्या वो उन्हें कप्तान बनाएंगे. इस सवाल के जवाब में पार्थ जिंदल ने कहा कि वो सिर्फ भारतीय खिलाड़ी को ही अपनी फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाएंगे. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स में से किसी एक को अपना कप्तान बना सकती है. फ्रेंचाइजी ने इन दोनों ही खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा भरोसा जताया है. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम इन्हें भविष्य के लिए तैयार करना चाहेगी. ऑक्शन खत्म होने के अगले कुछ दिनों में कप्तान के नाम का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WPL Auction: वर्ल्ड कप 2025 में 2 शतक और 299 रन, फिर भी अनसोल्ड हो गई स्टार खिलाड़ी

बड़े नामों की तरफ जा रही है दिल्ली कैपिटल्स 

मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ ही साथ स्नेह राणा और एन चरणी पर भी दांव खेला है. फ्रेंचाइजी लगातार 3 बार फाइनल हार कर निराश है. ऐसे में वो इस सीजन में ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की मेंस टीम भी अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. ऐसे में आरसीबी की तरह महिला टीम पहले ये कारनामा करना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम पर हालांकि हमेशा ही फैंस की नजरें रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ