DC के 8.40 करोड़ वाले गेंदबाज ने मचाया कोहराम, 7 विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में उड़ाए बल्लेबाजों के होश

Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के एक तूफानी गेंदबाज ने बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया है. उन्होंने रजत पाटीदार की टीम के सामने धुआंधार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए. आईपीएल के ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर 8.40 करोड़ की बोली लगी थी.

Aquib Nabi took 7 wickets against Madhya Pradesh

Aquib Nabi took 7 wickets against Madhya Pradesh

Ranji Trophy 2025-26: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलते हुए आकिब नबी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए हैं. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे मध्य प्रदेश के सभी बल्लेबाज नेस्तनाबूद नजर आए. आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में नबी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.40 करोड़ में खरीदा था.

विज्ञापन

नबी के आगे पस्त हुई रजत पाटीदार की टीम

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जलवा दिखाने वाले आकिब नबी रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 18.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 40 रन खर्च किए और 7 विकेट झटके. उनकी इस धारदार गेंदबाजी के सामने रजत पाटीदार की मध्य प्रदेश ने 53.4 ओवरों में 152 रनों पर समेट दिया. पहली पारी के बाद अब जम्मू कश्मीर के पास 42 रनों की बढ़त भी आ चुकी है. 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आकिब से आईपीएल के नए सीजन में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ऑक्शन में उनके पीछे कई टीमें भागी थीं लेकिन अंत में दिल्ली ने 8.40 करोड़ लगाकर बाजी मारी थी. उन्होंने अब तक खेले 34 टी20 मैचों में 43 विकेट चटकाए हैं. 

क्वार्टर फाइनल में पिछड़ी MP की टीम

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला इंदौर के मैदान पर खेला जा रहा है. जम्मू कश्मीर की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे. इसके जवाब में मध्य प्रदेश की बल्लेबाजी आकिब नबी की गेंदबाजी के सामने ढेर नजर आए. यश दुबे ही इकलौते एक ऐसे बल्लेबाज सामने नजर आए जिन्होंने 58 रनों की पारी खेली थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ