India Women vs England Women, 1st Test Match 2023: भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में टेस्ट मुकाबला जारी है। यहां बल्लेबाजी में जौहर बिखरने के बाद गेंदबाजी में भी भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। हरमनप्रीत एंड कंपनी ने विपक्षी टीम को पहली पारी में महज 136 रन पर ढेर कर दिया है। इस प्रकार भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 292 रन की बढ़त मिली है।
इंग्लिश महिला टीम के लिए पहली पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए केवल नताली सिवर ही भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नजर आईं। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 70 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 84.28 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 59 रन बनाने में कामयाब रहीं। उनके अलावा टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डैनी व्याट ने 24 गेंद में 19 रन का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- AUS Vs PAK: पहले मैच में वॉर्नर का शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब; पत्नी की पोस्ट वायरल
दीप्ति शर्मा का पंजा:
बल्लेबाजी में चमक बिखरने के बाद गेंदबाजी में भी दीप्ति शर्मा एक कहर देखने को मिला है। उन्होंने टीम के लिए पहली पारी में कुल 5.3 ओवरों गेंदबाजी की। इस बीच 1.27 की इकोनॉमी से महज सात रन खर्च करते हुए सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की।
दीप्ति शर्मा के अलावा टीम के लिए स्नेह राणा दो सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुई हैं, जबकि रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी है।
428 रन बनाने में कामयाब हुई थी भारतीय महिला टीम:
इससे पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 428 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए चार महिला किकेटरों ने अर्धशतक जमाया। इसमें सतीश शुभा (69), जेमिमा रोड्रिग्स (68), यास्तिका भाटिया (66) और दीप्ति शर्मा (67) का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines