हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जो टीम बनाते हैं, उन्हें नहीं दिखता ', स्टार खिलाड़ी को नजरअंदाज करने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, गंभीर-गिल को लताड़ा!

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया का लगातार हिस्सा होने के बावजूद कुलदीप यादव इग्नोर होते आए हैं. श्रीलंका दौरे से पहले इसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीम मैनेजेमेंट को लताड़ लगाई और गंभीर सवाल खड़े किए.

विज्ञापन
कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान (Image: ANI)

Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के हिसाब से दो मैचों की यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है. श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है और अब टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. कुलदीप यादव को टीम में होने के बावजूद लगातार खेलने के मौके नहीं मिलते हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी वह इग्नोर हो गए, जबकि रॉयल लंदन वनडे कप में कुलदीप ने तहलका मचाया. इसी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने बिना नाम लिए गंभीर-अगरकर को जमकर लताड़ा है.

‘जो टीम बनाते हैं, वह कुलदीप का प्रदर्शन नहीं देखते’

दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीलंका दौरे को लेकर बात की. उन्हें लगता है कि कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. उन्होंने ‘टीम बनाने वालों’ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंभीर-गिल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कुलदीप यादव को जरूर खेलना चाहिए. मैं चार स्पिनर्स के बारे में बात कर रहा हूं. आप तीन स्पिनरों के साथ जरूर उतरेंगे. मैंने उन्हें इंग्लैंड में देखा था और कई लोगों ने उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखा है. निराशा की बात यह है कि जो लोग टीम बनाते हैं, वह उनका प्रदर्शन नहीं देखते. यह एक अलग बात है.’

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या का नया लुक! मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन

टीम सिलेक्शन पर जताई संतुष्टि

दीप दासगुप्ता चयनकर्ताओं के फैसले से बेहद खुश नजर आए. उन्हें टीम कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा स्क्वाड है. परिस्थितियों के हिसाब से कम तेज गेंदबाज और अधिक स्पिनर हैं. मुझे लगता है कि चार स्पिनरों के साथ उतरने का यह अच्छा मौका है. पहले भी श्रीलंका के खिलाफ ऐसा हुआ है. एक अधिक स्पिनर स्क्वाड में होना जरूरी है.’

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- जिम्बाब्वे दौरे के बाद तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम का हुआ ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola