Dean Elgar recalls Virat Kohli: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के साथ उसी के घर पर टेस्ट सीरीज खेली थी। जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम की कमान डीन एल्गर के हाथों में थी, क्योंकि तेम्बा बावूमा चोटिल हो गए थे। वहीं सीरीज के पहले मैच में डीन एल्गर ने शानदार शतकीय पारी भी खेली थी।
जिसके चलते उनको मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। इस सीरीज के खत्म होने के बाद डीन एल्गर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था। वहीं अब सीरीज खत्म होने के इतने दिनों बाद डीन एल्गर ने भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर गुस्सा दिखाने और उनसे भिड़ने का एक किस्सा याद किया है।
डीन एल्गर ने विराट कोहली पर लगाया आरोप
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज खत्म होने के बाद डीन एल्गर और विराट कोहली को एक-दूसरे के गले लगते हुए भी देखा गया था। इस दौरान कोहली ने डीन एल्गर को अपनी टी-शर्ट भी गिफ्ट की थी। वहीं अब डीन एल्गर ने साल 2015 का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि कैसे विराट कोहली ने मैच के दौरान उनको काफी गुस्सा दिखाते हुए भिड़ने की कोशिश की थी।
डीन एल्गर ने द बॉयज़ पॉडकास्ट के साथ बातचीत करते हुए कहा कि साल 2015 में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जब मैं बल्लेबाजी करने क्रीज पर आया था तब मैं आर अश्विन के खिलाफ अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहता था उस वक्त विराट कोहली ने जडेजा की तरफ हंसकर कहा था कि मुझे इससे भिड़ना पसंद है। जिसके बाद मैनें कोहली से कहा अगर तुमने ऐसा कुछ किया तो मैं तुम्हें बल्ले से मारूंगा। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ अपशब्दों का भी प्रयोग किया था। हालांकि ये सब पुरानी बातें थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत की हार के साथ टूटा 91 साल का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऐसे हारी टीम इंडिया
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी; जल्द होगी वापसी
डीन एल्गर के आखिरी टेस्ट मैच में विराट कोहली ने उनसे खास मुलाकात की थी। वैसे तो विराट कोहली को मैच के दौरान काफी एग्रेसिव देखा जाता है लेकिन अब कुछ मैचों से ऐसा देखने को नहीं मिलता है। साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में भी विराट काफी शांत दिखे थे। हालांकि इस सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज बर्गर और मार्को जानसन ने उनसे भिड़ने की कोशिश की थी लेकिन इस दौरान भी विराट कोहली काफी शांत थे।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines