दिल्ली क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों पर लगे गंभीर आरोप, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप पर DDCA ने दी प्रतिक्रिया 

DDCA: दिल्ली क्रिकेट को एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जिसकी वजह से अब डीडीसीए पर ही बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. इन खिलाड़ियों पर नाबालिग के साथ पुडुचेरी में छेड़छाड़ करने की शिकायत हुई है. जिसके बारे में अब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. डीडीसीए इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. 

DDCA

DDCA

DDCA: हाल के समय में दिल्ली की टीमों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. हर लेवल पर ही टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच दिल्ली क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों पर पुडुचेरी में नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोप लग गया है. इस मामले पर अब दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने भी अपना बयान जारी कर दिया है. इस मामले में संघ ने अब बड़ा एक्शन भी लिया है. हालांकि उसके बाद भी डीडीसीए के अनुशासनात्मक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.  

विज्ञापन

दिल्ली क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों पर लगे गंभीर आरोप 

अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए दिल्ली की टीम पुडुचेरी में है. जहां पर दिल्ली के 2 खिलाड़ियों पर 15 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. इस मामले की वजह से अनुशासनात्मक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. इस मामले के सामने आने का बाद डीडीसीए फौरन एक्शन में आ गई. उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया है. इस मामले की अभी आधिकारिक जांच चल रही है, लेकिन इस खबर की वजह दिल्ली क्रिकेट प्रशासन की समस्या बढ़ गई है. डीडीसीए के सूत्रों का का कहना है कि ऐसी घटनाओं से खेल की गरिमा को बहुत ज्यादा ठेस पहुंचती है. संघ के अंदर बात चल रही है कि ऐसे खिलाड़ियों पर तेजी से एक्शन होना चाहिए. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.  

विज्ञापन

डीडीसीए ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया 

इस मामले पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव अमित ग्रोवर ने छेड़छाड़ के मामले ने इनकार किया है. उनका कहना है कि दोनों खिलाड़ी होटल में बहुत तेज आवाज में गाने सुन रहे थे, जिसका होटल के लोगों ने बहुत ज्यादा विरोध किया. नाबालिग के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना अभी सामने नहीं आई है. फिलहाल ये मामला अनुशासनहीनता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सह सचिव के बयान के बाद भी डीडीसीए मामले को बहुत ज्यादा गंभीरता से ले रहा है. जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ