इंडिया के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी 

IND W vs AUS W: विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम इंडिया को 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलना है. जिसके लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने महिला टीम का ऐलान तीनों ही फॉर्मेट के लिए कर दिया है. जिसके साथ ही उन्होंने अपने नए कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया है.

Australia Women Cricket Team

Australia Women Cricket Team

IND W vs AUS W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 खत्म होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलने वाली है. विश्व चैंपियन टीम इंडिया ने 15 फरवरी से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने तीनों ही फॉर्मेट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी नई कप्तान का भी ऐलान किया है. 

विज्ञापन

सोफी मोलिनेक्स को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी 

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के बाद ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. वो भारत के खिलाफ इस सीरीज के बाद घरेलू मैदान पर रिटायरमेंट लेने वाली हैं. जिसके कारण ही अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सोफी मोलिनेक्स को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. भारत के खिलाफ इस सीरीज में एलिसा हिली ही टेस्ट और वनडे सीरीज की कप्तानी करेंगी. वहीं सोफी मोलिनेक्स सिर्फ टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि वनडे और टेस्ट में मोलिनेक्स को उपकप्तान बनाया गया है. ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने टी20 में एशले गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा को उपकप्तान बनाया है. 19 वर्षीय तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को भी टेस्ट टीम में मौका मिला है. लिचफील्ड को भी तीनों ही फॉर्मेट में जगह मिली है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज मेगन शूट को सिर्फ टी20 टीम में ही जगह मिली है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की टी20 स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड 

डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ