हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs GT: शुभमन गिल की इस गलती पर बुरी तरह भड़क उठे कोच आशीष नेहरा, सुनाई खरी-खोटी, वीडियो वायरल

DC vs GT: गुजरात टाइटंस की टीम को दिल्ली के खिलाफ मैच में जीत मिली है. इस मैच में टीम जीत तो गई लेकिन कप्तान शुभमन गिल से इस मैच में एक ऐसी गलती हुई जिसे देख हेड कोच आशीष नेहरा भी बुरी तरह से भड़क उठे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IPL 2026 DC vs GT: गुजरात टाइटंस की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए थ्रिलर मुकाबले में दिल्ली को हरा दिया. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात के लिए ये इस सीजन की पहली जीत थी. ये मुकाबला आखिरी गेंद तक चला और डेविड मिलर की एक गलती के चलते दिल्ली मैच से हाथ धो बैठी. इस कांटे के मुकाबले में एक-एक पल बहुत अहम था, जिसका दबाव दोनों टीमों पर साफ नजर आया. मैच के दौरान शुभमन गिल से एक ऐसी गलती हो गई जिसको देख टीम के हेड कोच आशीष नेहरा अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं पाए. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नेहरा की फ्रस्टेशन साफ देखी जा सकती है. 

गिल की गलती से दिल्ली को मिले 5 रन

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा कर रहे थे. टीम को जीत के लिए 28 गेंदों में 63 रनों की जरूरत थी. केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे थे. तब ही अशोक शर्मा की गेंद पर राहुल को रन आउट करने के चक्कर में गिल से गलती हो गई. राहुल क्रीज पर पहुंच गए थे और गेंद स्टंप पर लगकर बाउंड्री तक चली गई. ऐसे में जहां दिल्ली को केवल एक रन मिलता वहां गिल के ओवर थ्रो के चलते 5 रन मिले. हालांकि, बाद में गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और मैच अपने नाम किया.

नेहरा के गुस्से का वीडियो वायरल

इस तरह से रन जाते देख गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा काफी गुस्से में नजर आए. बाउंड्री के दूसरी तरफ वो इशांत शर्मा के साथ खड़े थे. उन्होंने गिल के ऊपर चिल्लाते हुए गुस्से में कुछ कहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसमें अपने रिएक्शन दे रहे हैं. 

विज्ञापन

दिल्ली की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सकती थी लेकिन डेविड मिलर की एक गलती के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा. मिलर को भी बाद में अपनी इस गलती का काफी अफसोस था. उन्होंने 20 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में आज KKR vs LSG का मैच, जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola