Live Updates
23:01 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: अक्षर पटेल की इस गलती के कारण हारी दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करके 17.3 ओवरों में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. संजू सैमसन ने नाबाद 87 रन बनाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अक्षर पटेल की टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ा.

22:28 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा शानदार पचासा

चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही अब सीएसके की टीम मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है.

22:02 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: उर्विल पटेल भी हुए आउट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी अब मुश्किल में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने 45 रनों पर दूसरा विकेट गंवा दिया है. उर्विल पटेल सिर्फ 17 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. केएल राहुल ने शानदार स्टम्पिंग की है.

21:50 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में लौटे पवेलियन

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए हैं. 13 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर गायकवाड़ लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए हैं. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है.

21:27 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: सीएसके की पारी हुई शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं दिल्ली के लिए पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे हैं.

21:17 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: सीएसके को मिला 156 रनों का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी के 3 ओवरों में तेजी से रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर बना लिया है. दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए हैं. समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

21:09 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा छठा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 19वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. ट्रिस्टन स्टब्स 38 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने हैं. स्टब्स की पारी के कारण ही दिल्ली की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी है.

20:30 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम सिर्फ 11 ओवर में 69 रनों पर ही पवेलियन लौट गई है. कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन ही बनाकर गुरजपनीत सिंह का शिकार बने हैं. इसी के साथ फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

20:21 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: नितीश राणा को नूर ने भेजा पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ी मुश्किल में आ गई है. फ्रेंचाइजी ने 10वें ओवर में 62 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया है. नितीश राणा सिर्फ 15 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने हैं. ऐसे में सीएसके की स्थिति और मजबूत हो गई है.

20:13 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: करुण नायर ने भी किया निराश

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. करुण नायर सिर्फ 13 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने हैं. नूर ने पहले ओवर में ही विकेट हासिल करके सीएसके को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

19:57 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: केएल राहुल भी सस्ते में लौटे पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पावरप्ले में दूसरा झटका लगा है. केएल राहुल सिर्फ 12 रन बनाकर ही अकील हुसैन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही दिल्ली की टीम अब दबाव में नजर आ रही है.

19:51 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को खराब शुरुआत मिली है. चौथे ओवर में पथुम निसांका को मुकेश चौधरी ने पवेलियन भेज दिया है. निसांका 15 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं.

19:31 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी हुई शुरू

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. पथुम निसांका और केएल राहुल दिल्ली के लिए क्रीज पर उतरे हैं. वहीं अकील हुसैन सीएसके के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.

19:21 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, डेविड मिलर

19:14 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

19:12 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

19:06 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सीएसके पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी. वहीं दोनों ही टीमों ने प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए हैं.

18:49 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलेंगे आज का मुकाबला

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले के लिए दिल्ली नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में वो प्लेइंग 11 में नहीं नजर आएंगे. जिसके कारण ही युवा कार्तिक शर्मा एक बार फिर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

18:24 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: कम ओवरों का हो सकता है मुकाबला

बारिश के कारण दिल्ली में कम ओवरों का मुकाबला देखने को मिल सकता है. मैच छोटा होने पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. टॉप 3 के अलावा दिल्ली के बल्लेबाजो ने तेजी से रन नहीं बनाए हैं.

18:01 (IST) 05 May 2026
DC vs CSK Live Score: दिल्ली के लिए भी है जीत जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. इस मुकाबले में हारने वाली टीम के ऊपर प्लेऑफ की रेस में बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा.

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के लिए बहुत था. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा फैसला किया था. सीएसके ने जिसे गलत साबित करते हुए उन्हें 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रनों पर रोक दिया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17.3 ओवरों में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. दिल्ली की टीम को कप्तान अक्षर पटेल की गलती भारी पड़ी.

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पथुम निसांका ने 19 रन बनाए तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 12 रन ही जोड़ सके. नितीश राणा ने 15 रन तो वहीं करुण नायर ने 13 रन ही बनाए. कप्तान अक्षर पटेल ने 6 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बनाए. हालांकि उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन बनाए तो वहीं आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके अलावा समीर रिजवी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर अपनी टीम को 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रनों तक पहुंचाया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं अकील हुसैन और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या से छिनी MI की कप्तान? LSG के खिलाफ बैठे बाहर, जानिए वजह

---विज्ञापन---

चेन्नई सुपर किंग्स को मिली शानदार जीत 

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को भी खराब शुरुआत मिली. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद संजू सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. उर्विल पटेल ने भी 9 गेंदों में 17 रन बनाए. वहीं अंत में कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर अपनी टीम को 8 विकेट से मुकाबला जिताया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट हासिल किया. कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनना अंत में टीम को भारी पड़ गया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 2028 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी! WC 2026 चैंपियन टीम का थे हिस्सा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---