2028 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी! WC 2026 चैंपियन टीम का थे हिस्सा

Team India: 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत ने जीता. इस जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान था लेकिन कुछ को शायद 2028 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिलेगा. आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

suryakumar yadav team india
1 / 6

Team India: टीम इंडिया ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया. 2024 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए और इसी का फायदा 2026 के वर्ल्ड कप में मिला. अब कुछ ऐसा ही 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद हो सकता है. BCCI का मिशन अब अगला टी20 WC है, जिसका आयोजन 2028 में होगा. मौजूदा चैंपियन टीम में कुछ खिलाड़ी हैं, जो शायद अगला वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. आइए 5 चैंपियन प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2028 में शायद नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया. हालांकि, पिछले एक साल में सूर्या की फॉर्म ने फैंस की चिंता बढ़ाई हुई है. टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ बड़ी पारी के अलावा उन्होंने कुछ खास नहीं किया और IPL में भी उनका बल्ला खामोश रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो शायद वो अगले टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में भी मौजूद नहीं रहे.

विज्ञापन

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह3 / 6

रिंकू सिंह ने बतौर फिनिशर काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में वो फॉर्म में नजर नहीं आए. IPL 2026 में भी रिंकू का ऐसा ही हाल रहा है. ऐसी फॉर्म उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर सकती है और उनका 2028 के टी20 वर्ल्ड कप तक टिकना मुश्किल नजर आ रहा है.

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर4 / 6

वॉशिंगटन सुंदर भारत की 2026 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे लेकिन उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है. कई सारे स्पिन ऑलराउंडर अभी IPL में धमाल मचा रहे हैं. सिलेक्टर्स अब अन्य खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज5 / 6

मोहम्मद सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेला और तीन विकेट झटके. सिराज का भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम किरदार था लेकिन शायद अगले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका नहीं मिले. सिराज मौजूदा समय में अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती6 / 6

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट आई है. उनकी स्पिन गेंदबाजी में अब पहले जैसा जादू नजर नहीं आ रहा है. 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में दो साल बचे हैं और सिलेक्टर्स उनकी जगह रवि बिश्नोई समेत कुछ अन्य गेंदबाजों को ट्राय कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन