ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का सातवां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का छठवां एवं वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक पूरा कर लिया है। वह अपनी टीम के लिए फिलहाल 100 गेंद में 127 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं।
मलान ने हासिल की खास उपलब्धि:
धर्मशाला में इस शतकीय पारी के साथ ही मलान के नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। वह वनडे फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में छह शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के नाम दर्ज था। उन्होंने 27 पारियों में छह वनडे शतक लगाए थे। वहीं मलान ने महज 23 पारियों में इस खास उपलब्धि को प्राप्त किया है।
यह भी पढ़ें- जोस बटलर का बड़ा सवाल, धर्मशाला की पिच को लेकर खड़ा हुआ विवाद!
मलान ने बाबर को भी छोड़ा पीछा:
मलान ने इमाम उल हक ही नहीं खास रिकॉर्ड के मामले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछा छोड़ा है। बाबर को वनडे फॉर्मेट में छह शतक तक पहुंचने के लिए 32 पारियों का सामना करना पड़ा था। उनके अलावा उपुल थरंगा ने 29 और हाशिम अमला ने 34 पारियों में इस खास मुकाम को हासिल किया था।
वनडे में सबसे तेज छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज:
डेविड मलान – इंग्लैंड – 23 इनिंग्स
इमाम उल हक – पाकिस्तान – 27 इनिंग्स
उपुल थरंगा – श्रीलंका – 29 इनिंग्स
बाबर आजम – पाकिस्तान – 32 इनिंग्स
हाशिम अमला – दक्षिण अफ्रीका – 34 इनिंग्स
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines