ODI World Cup: डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा

David Warner Surpassed Virat Kohli: वॉर्नर ने अपनी 81 रन की पारी से वर्ल्ड कप इतिहास में एक खास रिकॉर्ड बनाया और कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

David Warner Surpassed Virat Kohli Fourth Highest Runs in ODI World Cup History AUS vs NZ

David Warner Surpassed Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

विज्ञापन

David Warner Surpassed Virat Kohli: डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक शानदार फॉर्मे में दिखे हैं। पिछले दो मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 81 रनों की पारी खेली। वह अभी तक मौजूदा टूर्नामेंट में 6 पारी खेलकर 413 रन बना चुके हैं। वह दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस पारी से वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

डेविड वॉर्नर अब वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर बस सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा हैं। इस मैच में अगर वह शतक लगा देते तो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 7 शतकों के मामले में भी वह रोहित शर्मा की बराबरी कर सकते थे। पिछले मैच में उन्होंने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर की बराबरी की थी।

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

  1. सचिन तेंदुलकर- 2278 रन
  2. रिकी पोंटिंग- 1743 रन
  3. कुमार संगकारा- 1532 रन
  4. डेविड वॉर्नर- 1405 रन
  5. विराट कोहली- 1384 रन
  6. रोहित शर्मा- 1289 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया विशाल स्कोर

इस मैच की बात करें तो डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में हैं। शुरुआती तीन मैचों में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन उसके बाद अगले तीन मैचों में उनके बल्ले ने धूम मचाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने टीम को धमाकेदार शुरुआत। इस मैच में वॉर्नर ने 65 गेंदें खेलते हुए 81 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया ने उनकी इस पारी और ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत 388 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। आज का मुकाबला अगर न्यूजीलैंड हारी तो दोनों टीमें एक ही मुकाम पर पॉइंट्स टेबल में खड़ी हो जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ