World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार वर्ल्ड कप 2023 में अंपायरिंग को लेकर परेशानियों में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जहां स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टॉयनिस के विकेट पर हंगामा मचा था। फिर श्रीलंका के खिलाफ अपने LBW पर डेविड वॉर्नर ने अब सवाल उठा दिए हैं। स्मिथ के विकेट के बाद भी डीआरएस की बॉल ट्रैकिंग पर सवाल उठे थे। वहीं अब वॉर्नर ने भी डीआरएस के बाद सामने आई बॉल ट्रैकिंग पर सवाल उठाए हैं। मैच के दौरान भी आउट दिए जाने पर वॉर्नर अंपायर्स के फैसले से नाखुश और झल्लाहट में कुछ बोलते भी नजर आए थे।
डेविड वॉर्नर ने अब बताया है कि, उन्होंने इस फैसले के बाद अपनी झल्लाहट दिखाई थी। वह बोले कि, मैं झल्लाहट में था और गेंद नीची रह गई थी। मुझे पता था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है। इसके बाद मैंने अंपायर जोएल विल्सन को पूछा कि, जब गेंद बाहर जा रही थी तो इसे क्यों ऑफ दिया गया था। अंपायर का कहना था कि बॉल अंदर आ रही है। फिर भी आउट दिया गया।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया को खतरा, पुणे में हो चुका है उलटफेर, चैंपियन टीम की हुई थी बेइज्जती
वॉर्नर की अंपायर्स के लिए खास मांग
इतना ही नहीं इसके बाद डेविड वॉर्नर ने बड़ा मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि, ऐसी कई चीजें हैं जो मैं देखना चाहता हूं। जिस तरह बल्लेबाज जब आते हैं तो उनके आंकड़े बोर्ड पर आते हैं। तो मुझे लगता है जिस तरह बल्लेबाजों के आंकड़े दिखाए जाते हैं, उसी तरह अंपायर्स के भी फैसलों का आंकड़ा दिखाया जाना चाहिए। जब अंपायर्स आते हैं तो उनके भी फैसलों का आंकड़ा आना चाहिए। नेशनल रग्बी लीग (NRL) में ऐसा होता है। मुझे लगता है कि NFL (नेशनल फुटबॉल लीग) में भी ऐसा होता है। यह फैंस के लिए भी अच्छा हो सकता है।
https://twitter.com/Cric666official/status/1713940870880542809
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित शर्मा को ICC ने दी खुशखबरी, भारतीय कप्तान को हो गया बंपर फायदा
वर्ल्ड कप 2023 में वॉर्नर का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 2023 में डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। उनके बल्ले से तीन मैचों में एक भी पचासा नहीं निकला है। पहले मैच में भारत के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से 27 गेंदों पर 13 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ भी वह 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर दिलशान मधुशंका की गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। अब अंपायर्स के खिलाफ यह मुद्दा उठाकर उन्होंने फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
23 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
56 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
2 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
3 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
4 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
12 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
12 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
13 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines