ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली में खेला गया। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में डेविड वॉर्नर ‘पुष्पा’ मूवी के एक्टर अल्लू अर्जुन की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, क्षेत्ररक्षण के दौरान जब वॉर्नर मैदान में तैनात थे तब दर्शकदीर्घा से फैंस जोर-जोर से उनका नाम पुकार रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और ‘पुष्पा’ के स्टाइल में पीछे घूमते हुए उन्हें खुश होने का मौका दे दिया।
नीदरलैंड के खिलाफ जमकर चला वॉर्नर का बल्ला:
नीदरलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए डेविड वॉर्नर (David Warner) अपने वनडे करियर का 22वां शतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ कुल 93 गेंदों का सामना किया। इस बीच 111.82 की स्ट्रीक रेट से 104 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले।
यह भी पढ़ें- भारतीय टीम लखनऊ पहुंची, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत, BCCI ने शेयर किया VIDEO
ऑस्ट्रेलिया को मिली बड़ी जीत:
दिल्ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए डेविड वॉर्नर (104) और ग्लेन मैक्सवेल (106) ने शतक जड़ा। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा स्टीव स्मिथ (71) और मार्नस लाबुशेन (62) अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे।
वहीं 400 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 21 ओवरों में महज 90 पर ढेर हो गई। इस प्रकार कंगारू टीम को इस मुकाबले में 309 रन से बड़ी जीत मिली। मैच के दौरान नीदरलैंड की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह रहे। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 25 गेंदों का सामना किया। इस बीच 25 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines