David Warner helicopter entry: ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब वनडे और टेस्ट सीरीज से संन्यास ले लिया है। वॉर्नर ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। अब डेविड वॉर्नर फैंस को टी20 क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देंगे। अब डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एंट्री की हैं। वहीं अब डेविड वॉर्नर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है।
चोपर से मैदान पहुंचे डेविड वॉर्नर
बिग बैश लीग में थंडर और सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में डेविड वॉर्नर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर में बैठकर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर अपने भाई की शादी से सीधा क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। जिसके बाद डेविड वॉर्नर का हेलीकॉप्टर से मैदान पर पहुंचने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई वॉर्नर के इस वीडीयो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर सिड़नी थंडर के लिए खेला करते हैं।
टूर्नामेंट में सिड़नी थंडर की हालत खराब
फिलहाल बिग बैश लीग में सिड़नी थंडर की हालत बेहद खराब दिख रही है। अभी तक टूर्नामेंट में सिड़नी की टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने महज 2 मैच ही जीते हैं। यहां सिड़नी थंडर के लिए प्ले-ऑफ की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- रिंकू सिंह ने खोला राज, बताया उस शख्स का नाम, जिसने बनाया मैच फिनिशर
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, स्टार ऑलराउंडर को कोरोना ने जकड़ा
डेविड वॉर्नर की जगह स्मिथ ने ली
वनडे और टेस्ट क्रिकेट से डेविड वॉर्नर ने हाल ही में संन्यास ले लिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में सलामी बल्लेबाज की जगह खाली हो गई थी। जिसके बाद अब टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर की जगह स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
चेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
14 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
36 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines