TrendingBudget ManthaniranDonald Trump

---विज्ञापन---

डेविड वॉर्नर के ऊपर से उतर नहीं रहा है ‘पुष्पा’ का खुमार, अब इस वजह से बटोर रहे हैं सुर्खियां

डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'बधाई हो, शाबाश, अल्लू अर्जुन।'

David Warner Allu Arjun
ODI World Cup 2023. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कौन नहीं जानता है। वह एक उम्दा क्रिकेटर के साथ-साथ एक हसमुख इंसान भी हैं। मैदान में उन्हें अक्सर फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा जाता है। 36 वर्षीय वॉर्नर दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें अक्सर उनकी फिल्मों पर रील बनाते हुए देखा जाता है। कंगारू खिलाड़ी ने 'पुष्पा' मूवी पर कई सारे रील्स बनाए हैं। अब जब अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल का अवॉर्ड मिला है तो वह उन्हें बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अल्लू अर्जुन को खास अवॉर्ड के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अल्लू अर्जुन की पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए लिखा है, 'बधाई हो, शाबाश, अल्लू अर्जुन।' वॉर्नर का भारतीय संस्कृति के प्रति काफी लगाव है। उनका यह लगाव उनके बातचीत से नजर आता है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही नहीं उनकी पत्नी और बेटियां भी भारतीय संस्कृति को काफी पसंद करती हैं। उन्हें भारतीय फिल्मों और गानों का अक्सर लुत्फ उठाते हुए देखा जाता है। यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: मैच से पहले फंस गए रोहित शर्मा, पुणे पुलिस ने लिया एक्‍शन वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त हैं वॉर्नर: डेविड वॉर्नर मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। जारी टूर्नामेंट में वॉर्नर से उनकी टीम को बहुत उम्मीद है, लेकिन वह इन उम्मीदों पर अबतक कुछ खास उतर नहीं पाए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने जरूर 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उसके बाद से वह रन के लिए जूझ रही रहे हैं। अगले दो मुकाबले में उनके बल्ले से केवल 24 रन निकले हैं। वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 और श्रीलंका के खिलाफ महज 11 रन बना पाए थे।


Topics:

---विज्ञापन---