David Warner Equals Sachin Tendulkar: डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरा शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह वॉर्नर का छठा शतक था। इसी के साथ अब वह टूर्नामेंट के इतिहास में सचिन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही इसी के साथ मौजूदा टूर्नामेंट में वॉर्नर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम 5 मैचों में 311 रन हैं जबकि वॉर्नर उनसे आगे निकल गए हैं और तीसरे टॉप स्कोरर अभी तक बन चुके हैं। क्विंटन डी कॉक 407 रन के साथ टॉप पर हैं। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 163 रन बनाए थे।
वॉर्नर ने की मास्टर की बराबरी
डेविड वॉर्नर ने इस पारी में 91 गेंदों पर अपना 22वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 104 रन की पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वनडे वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक अपने करियर में लगाए थे। वहीं डेविड वॉर्नर ने इस वर्ल्ड कप में दूसरा और वर्ल्ड कप के इतिहास का छठा शतक ठोका है। उनसे ऊपर इस मामले में बस अब रोहित शर्मा हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा सात वर्ल्ड कप शतक दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली 3 शतकों के साथ अभी काफी पीछे हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में शतकों के मामले में उन्होंने सौरव गांगुली और तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी की है।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी बाकी! कैसे अंतिम-4 में पहुंच पाएगी बाबर की सेना
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक
- रोहित शर्मा- 7
- सचिन तेंदुलकर- 6
- डेविड वॉर्नर- 6
- कुमार संगकारा- 5
- रिकी पोंटिंग- 5
22 वनडे शतक के लिए सबसे कम पारी
- 126 – हाशिम आमला
- 143 – विराट कोहली
- 153 – डेविड वॉर्नर*
- 186 – एबी डिविलयर्स
- 188 – रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें:- ‘ऐसा जश्न भारत की जीत पर तो…’, इरफान पठान के डांस पर विवाद; पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का अनोखा बयान
राहुल द्रविड़ की भी बराबरी की
डेविड वॉर्नर का यह 48वां इंटरनेशनल शतक रहा है। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी की। साथ ही वह एबी डिविलियर्स से आगे भी निकल गए जिनके नाम 47 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज थीं। एक्टिव क्रिकेटर्स की लिस्ट में वॉर्नर विराट कोहली (78) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें:- स्टीव स्मिथ ने एक झटके में तोड़ा गिलक्रिस्ट और वॉर्नर का रिकॉर्ड, अब बस रिकी पोंटिग हैं आगे
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines