Australia vs Pakistan 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की ये आखिरी टेस्ट सीरीज है। इसके बाद वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं।
वहीं पर्थ टेस्ट के पहले ही दिन डेविड वॉर्नर का रौद्र रूप देखने को मिला। मैच के पहले ही दिन डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ा। पहली पारी में वॉर्नर 164 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी से वॉर्नर ने आलचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है।
ये भी पढ़ें:- ICC की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे उस्मान ख्वाजा, अब मैदान में खड़ा किया नया बखेड़ा
शतक लगाने के बाद वॉर्नर ने किया इशारा
मैच में शतक लगाने के बाद डेविड वॉर्नर ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया। इसके बाद उन्होंने अपनी उंगली को होठ पर रखकर ‘खामोश’ का इशारा किया। जिसके बाद फैंस वॉर्नर के इशारे को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेदंबाज मिचेल जॉनसन से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल इस सीरीज से पहले मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर काफी सवाल खड़े किए थे। क्योंकि इस सीरीज के आखिरी मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर को शानदार विदाई देने की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर मिचेल जॉनसन ने आपत्ति जाहिर की थी।
मैच के चाय के समय डेविड वॉर्नर ने बताया कि यह बहुत अच्छा लगता है, यह गेंदबाजों के लिए बोर्ड पर रन बनाने के बारे में है। आलोचकों को चुप कराने का बोर्ड पर रन लगाने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। डेविड वॉर्नर के शतक लगाने के बाद उनकी पत्नी कैंडिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। अपनी इस पोस्ट में कैंडिस ने डेविड वॉर्नर की तस्वीर पर खामोश वाला इमोजी लगाकर शेयर किया। उनका ये पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।
ऐसा रहा मैच का हाल
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 364 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर 164, उस्मान ख्वाजा 41, ट्रेविस हेड 40 और स्टीव स्मिथ ने 31 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आमेर जलाल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने एक विकेट हासिल किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श 15 और एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर नाबाद है।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
34 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines