David Warner Baggy Green Recovered: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बैगपैक गुम हो गया था। इस बैगपैक में वॉर्नर और उनकी बेटियों का सामान था। जो वॉर्नर के लिए बेहद खास था। होटल से ये बैगपैक गुम हो जाने के बाद डेविड वॉर्नर बेहद दुखी भी दिखे थे। क्योंकि इस बैगपैक में उनकी बैगी ग्रीन कैप थी, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद खास होती है। जिसके बाद वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके उनका बैगपैक लोटाने की बात कही थी। इसके अलावा वॉर्नर ने कहा था कि जो भी उनका बैगपैक वापस करेगा उसको वो दूसरा एक्सट्रा बैगपैक देंगे।
होटल में वापस मिली बैगी ग्रीन कैप
4 दिन बीत जाने के बाद अब डेविड वॉर्नर की बैगी ग्रीन कैप वापस मिल चुकी है। जिसके बाद खिलाड़ी ने अपनी खुशी जाहिर की है। सिडनी के ही होटल से अब उनका बैगपैक मिला है। इस बैगपैक में वॉर्नर की दो कैप थी जिसमें एक कैप वो थी जो उनको 2011 में डेब्यू के दौरान मिली थी। बैगपैक वापस मिल जाने के बाद डेविड वॉर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर होटल स्टाफ आदि का आभार व्यक्त किया है। बैगपैक मिलने के बाद अब वॉर्नर ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: रोहित और विराट के भविष्य पर होगा फैसला, जानें कैसा हो सकता है भारत का Squad
डोविड वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान के खिलाफ के डेविड वॉर्नर अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उनका ये आखिर टेस्ट मैच है। इसके बाद वॉर्नर टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले है। वॉर्नर टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले है। फैंस को अब वॉर्नर सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलते हुए दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए वॉर्नर काफी लंबे समय से क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बहुत सी उपलब्धियां भी अपने नाम की है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
25 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines