David miller: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला सेनवेस पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम के सीनियर खिलाड़ी डेविड मिलर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह टी20 टीम के कप्तान बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
दरअसल, टी20 वर्ल्डकप 2022 में खराब प्रदर्शन के चलते टेंबा बवुमा को कप्तानी से हटाया गया था। इसके बाद एडेन मार्करम को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। बवुमा को जब टी20 कप्तानी से हटाया गया था तो साउथ अफ्रीका के पास कप्तानी के लिए तीन विकल्प थे, इनमें डेविड मिलर, केशव महाराज और एडेन मार्करम का नाम शामिल था।
और पढ़िए –Most Catches in IPL: किस प्लेयर ने पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच…देखें टॉप 5 की लिस्ट
मार्करम कैसे बन गए कप्तान?
इस बीच साउथ अफ्रीका में खेले गए टी20 लीग में मार्करम ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को टाइटल जिताया, लिहाजा उनका पलड़ा भारी हो गया और उन्हें टी20 का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। कप्तानी नहीं मिलने के बाद मिलर ने खुलासा करते हुए कहा कि ‘अगर वो ये कहते हैं कि कप्तानी करने के लिए इच्छुक नहीं थे, तो फिर ये एक सरासर झूठ होगा।’
डेविड मिलर ने और क्या-क्या कहा?
डेविड मिलर ने अपने बयान में कहा कि ‘साउथ अफ्रीका टीम के साथ मेरा जो सफर रहा है उसका मैंने पूरा लुत्फ उठाया। सच्चाई ये है कि मैं कप्तान नहीं हूं और इसको लेकर किसी के लिए मेरे अंदर कोई कड़वाहट नहीं है। मैं टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहता हूं और एडेन मार्करम को जितना हो सके सपोर्ट करना चाहता हूं। ये झूठ होगा अगर मैं कहूं कि कप्तानी को लेकर मुझे दिलचस्पी नहीं थी।’
और पढ़िए –IPL History: किसने फेंकी सबसे ज्यादा नो बॉल? स्टार बॉलर का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
मिलर ने की मार्करम की तारीफ
तीसरे वनडे मैच से पहले खतरनाक खिलाड़ी डेविड मिलर ने एडेन मार्करम की कप्तानी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा ‘एडेन मार्करम एक शानदार लीडर हैं, उनके अंदर काफी मैच्योरिटी है। पूरे चेंज रूम में भी इसका असर पड़ता है और बाकी प्लेयर इससे काफी मोटिवेट होते हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines