---विज्ञापन---

क्रिकेट में महा-चमत्कार! 4 गेंद में चाहिए थे 10 रन, फिर गेंदबाज ने लगातार 4 विकेट लेकर पलटी हारी हुई बाजी

Dasun Shanaka: MLC 2026 में श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दासुन शनाका ने कमाल कर दिया. आखिरी चार गेंदों पर विरोधी टीम को 10 रन चाहिए थे. शनाका ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और चार गेंदों पर 4 विकेट झटके.

---विज्ञापन---

Dasun Shanaka: क्रिकेट के मैदान पर अमूमन कई बार असंभव चीजें भी संभव होती देखी गई हैं. अब MLC 2026 के एक मैच में महा-चमत्कार देखने को मिला. आखिरी ओवर की 4 गेंदों पर टेक्सस सुपर किंग्स को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. दोनों सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे. लग रहा था कि TSK आसानी से इस मैच में जीत दर्ज कर लेगी. हालांकि, दासुन शनाका ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया और चार गेंदों पर 4 विकेट लेकर हारी हुई बाजी पलटी और टीम को जीत दिलाई.

दासुन शनाका ने किया कमाल

सिएटल ओर्कास और टेक्सस सुपर किंग्स के बीच कैलिफोर्निया में मैच खेला गया. आखिरी ओवर में TSK को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और दासुन शनाका गेंदबाजी करने आए. शुभम रंजाने ने पहली गेंद पर चौका लगाया और दूसरी गेंद पर सिंगल लिया. स्ट्राइक पर डोनोवन फरेरा आए, जो 15 गेंदों में 22 रन बनाकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे.

---विज्ञापन---

TSK को 4 गेंदों में मात्र 10 रन की जरूरत थी. दासुन शनाका ने इसके बाद अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने तीसरी गेंद पर फरेरा को क्लीन बोल्ड किया. काल्विन सैवेज बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने दासुन शनाका की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया लेकिन लॉन्ग ऑन पर शिमरॉन हेटमायर ने उनका कैच पकड़ा.

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने एडम मिल्ने को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर आम्शी डी सिल्वा का भी विकेट झटका. उन्होंने आखिरी 4 गेंदों में 4 विकेट झटके और सिएटल ओर्कास को 9 रन से जीत दिलाई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में बना डाले 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जोफ्रा आर्चर के खिलाफ तूफानी छक्के से स्टार खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

122 रनों का लक्ष्य चेज नहीं कर पाई TSK

सिएटल ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 121 रन बनाए. उनकी टीम के किसी भी बल्लेबाज ने 20 से अधिक रन नहीं बनाए. जवाब में टेक्सस सुपर किंग्स के शुभम रंजाने ने 40 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए. डोनोवन फरेरा ने भी 16 गेंदों में 22 रन बनाए. हालांकि, दासुन शनाका के आखिरी ओवर ने मैच सिएटल की झोली में डाल दिया और TSK 20 ओवर में मात्र 112 रन बना सकी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: आखिरी मौका! तीसरे T20I में फेल हुए ये 3 खिलाड़ी, तो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर

First published on: Jul 06, 2026 08:30 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola