Danushka Gunathilaka: यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि देश के क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को निलंबित करने का फैसला किया है।
बोर्ड ने कहा कि दनुष्का गुणथिलाका को यौन आरोपों के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार किए जाने के बाद किसी भी चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
अभी पढ़ें – King Kohli is Back: पहली बार जीता आईसीसी का ये अवॉर्ड, वर्ल्ड कप में गरज रहा है बल्ला
कहा गया कि श्रीलंका क्रिकेट इस बात पर जोर देना चाहता है कि वह किसी खिलाड़ी द्वारा इस तरह के किसी भी आचरण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
आज कोर्ट में हुई दनुष्का की पेशी
बता दें कि यौन उत्पीड़न के मामले में आरोप लगने के बाद आज गुनाथिलका सिडनी की एक अदालत में जमानत लेने के लिए पेश हुए थे। सिडनी के एक डिटेंशन सेंटर में ग्रे टी-शर्ट पहने बैठे वह शांत दिखाई दिए। बल्लेबाज के वकील आनंद अमरनाथ ने कहा कि वह 31 वर्षीय दनुष्का के लिए जमानत की मांग करेंगे।
टूर्नामेंट से थे बाहर लेकिन टीम के ऑस्ट्रेलिया में ही थे दनुष्का
31 वर्षीय को पहले हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मौजूदा टी 20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ बने रहे। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गुणथिलाका पर सहमति के बिना यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि एक ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए पीड़िता और दनुष्का के बीच कई दिनों तक बातचीत हुई। इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। आरोप है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दनुष्का ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।
2018 में भी इस तरह के आरोप में फंसे थे दनुष्का
बता दें कि दनुष्का गुणतिलका इस तरह के आरोप में 2018 में भी फंसे थे। उस वक्त श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज दनुष्का ने 100 से अधिक इंटरनेशन मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ल्डकप 2022 में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी मैच खेला था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines