हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा, लंबे समय से फ्रेंचाइजी का थे हिस्सा

IPL 2027: CSK की टीम ने आईपीएल 2027 से पहले बड़े बदलाव करना शुरू कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने पहले हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया था. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने माइकल हसी को अलविदा कह दिया. अब उनके बाद फ्रेंचाइजी ने 4 और सपोर्ट स्टाफ को हटा दिया है.

विज्ञापन
Chennai Super Kings ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव (Pic Credit- AI Generated)

IPL 2027: CSK की टीम फिलहाल बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करना शुरू कर दिया है. जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाकर किया. जिसके बाद उन्होंने अपने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये तो बस शुरुआत ही थी फ्रेंचाइजी ने इसके बाद कोचिंग स्टाफ के 4 और सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसमें सभी दिग्गजों के नाम नजर आ रहे हैं. 

एरिक सिमंस 

सीएसके की टीम ने गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस को बाहर का रास्ता दिखाया है. सिमंस फ्रेंचाइजी के साथ साल 2018 में जुड़े थे. जिसके बाद वो टीम का हिस्सा थे. सिमंस को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने कहा, ‘2018 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग सेटअप का एक अहम हिस्सा एरिक सिमंस ने हमारी बॉलिंग यूनिट को बनाने और इतने सालों में टीम की सफलता में योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है. हम आपकी समर्पित सेवा और योगदान के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. धन्यवाद, एरिक सिमंस. आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’ 

राजीव कुमार 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने असिस्टेंट कोच राजीव कुमार को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनके बारे में सीएसके ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स कोचिंग सेटअप के एक अहम सदस्य राजीव कुमार ने इतने सालों में टीम की तैयारी, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस में अहम योगदान दिया है. खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने, अपनी एक्सपर्टीज शेयर करने और टीम की नींव को मजबूत करने के लिए आपका डेडिकेशन हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है. धन्यवाद, राजीव कुमार. आपको भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’  

विज्ञापन

टॉमी सिमसेक 

फ्रेंचाइजी ने अब टॉमी सिमसेक को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कहा, ‘2008 में हमारे पहले सीजन से ही पर्दे के पीछे लगातार मौजूद रहने वाले टॉमी सिमसेक ने चेन्नई सुपर किंग्स के सफर में बहुत कीमती भूमिका निभाई है.हमारे खिलाड़ियों को फिट और मैच के लिए तैयार रखने में आपकी लगन, जिसमें उस समय की हमारी मशहूर “डैड्स आर्मी” भी शामिल है. इतने सालों में आप हमारी सफलता का एक अहम हिस्सा रहे हैं. इतने सालों की सेवा के लिए धन्यवाद, टॉमी सिमसेक. आगे के सफर में आपकी सफलता की कामना करता हूं.’ 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

ग्रेग किंग  

CSK की टीम ने ग्रेग किंग को भी अलविदा बोल दिया है. उनके बारे में पोस्ट करते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘हर सफल कैंपेन अनगिनत घंटों की तैयारी, अनुशासन और कड़ी मेहनत पर बनता है. ग्रेग किंग स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग में आपकी एक्सपर्टीज ने हमारे सुपर किंग्स को फिजिकल चुनौतियों से निपटने और सभी सीजन में सबसे ऊंचे लेवल पर परफॉर्म करने में मदद की है. ग्रेग किंग येलो आर्मी में आप जो कुछ भी लाए हैं, हम उसकी तारीफ करते हैं.’ 

ये भी पढ़ें: CSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola