चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकते हैं 5 और बड़े बदलाव, जहीर खान लेंगे अब बड़ा फैसला
Chennai Super Kings: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी थी. जिसके बाद अगले 3 सीजन में टीम बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके कारण ही हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया गया था. अब फ्रेंचाइजी बड़े फैसले लेते हुए नजर आ रही है.

Chennai Super Kings: आईपीएल 2027 की तैयारी अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरू कर दी है. जिसके ध्यान में रखते हुए ही फ्रेंचाइजी ने अब भारतीय दिग्गज जहीर खान को अपना अगला हेड कोच बना दिया है. जहीर अब महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर अगले सीजन की तैयारी करने वाले हैं. जहां पर वो जल्द ही 5 बड़े फैसले भी कर सकते हैं. इन 5 बड़े फैसले के बारे में चर्चा अभी से ही शुरू हो गई है. सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इसको लेकर हिंट भी दिया है. (Pic Credit- ANI)
माइकल हसी
2 / 6स्टीफन फ्लेमिंग जब चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच थे. उस समय उन्होंने बल्लेबाजी कोच के रूप में माइकल हसी को रखा था. फ्रेंचाइजी ने पिछले 2 सीजन में बहुत ही खराब बल्लेबाजी की है. ऐसे में जहीर खान अब बल्लेबाजी कोच के रूप में किसी नए नाम को ले सकते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वो नाम भी किसी भारतीय खिलाड़ी का ही हो सकता है. (Pic Credit- ANI)
एरिक सिमंस
3 / 6गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस का भी पत्ता अब टीम से कट सकता है. सीएसके के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि जहीर खान को अपनी कोचिंग टीम बनाने की पूरी आजादी है. ऐसे में वो किसी भारतीय नाम को सिमंस की जगह ला सकते हैं. जिससे भारतीय तेज गेंदबाजों के ऊपर और ज्यादा काम हो सके. (Pic Credit- X)
राजीव कुमार
4 / 6असिस्टेंट बल्लेबाजी कोच के रूप में राजीव कुमार भी नजर आ रहे थे. अब फ्रेंचाइजी राजीव कुमार को भी हटा सकती है. नए हेड कोच जहीर खान अगर अपनी टीम बनाएंगे, तो पुराने नामों को वो बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. राजीव कुमार का भी बल्लेबाजी कोच के रूप में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उस कारण भी उनका पत्ता कट सकता है. (Pic Credit- ANI)
श्रीधरन श्रीराम
5 / 6असिस्टेंट गेंदबाजी कोच की भूमिका में श्रीधरन श्रीराम नजर आ रहे थे. स्पिनरों के साथ काम करने की जिम्मेदारी श्रीराम के ऊपर ही थी. अब फ्रेंचाइजी उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा सकती है. उनकी जगह जहीर खान किसी अपने भरोसेमंद साथी को कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बना सकते हैं. जिससे नए गेंदबाजी कोच की मदद हो सके. (Pic Credit- ANI)
ऋतुराज गायकवाड़
6 / 6कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी जहीर खान को हेड कोच की भूमिका देने में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में वो आईपीएल 2027 में भी कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. लेकिन जहीर खान की एंट्री के बाद उनके बल्लेबाजी का नंबर बदल सकता है. गायकवाड़ अगले सीजन में नंबर 3 पर खेलकर आयुष म्हात्रे से सलामी बल्लेबाजी करा सकते हैं. (Pic Credit- ANI)



















