CSK & Michael Hussey Parted Ways: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिसेट बटन दबा दिया है. कुछ दिनों पहले ही पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को CSK का नया हेड कोच नियुक्त किया गया था. इसके बाद खबरें सामने आई थीं कि कोचिंग स्टाफ में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अब इसकी शुरुआत हो गई है. CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का कार्यकाल खत्म हो गया है. उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हसी से अलग होने का फैसला कर लिया है.
CSK से माइकल हसी की छुट्टी
IPL 2027 से पहले CSK में बदलाव की अलग-अलग खबरें सामने आई हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट ने अगले सीजन से पहले माइकल हसी से अलग होने का फैसला किया है. हसी ने सालों तक CSK के लिए क्रिकेट खेला और फिर 2018 में वह बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम से जुड़े. इसके बाद से वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इसी किरदार में नजर आ रहे थे.
IPL 2026 के बाद चेन्नई सुपर किंग्स से स्टीफन फ्लेमिंग का कार्यकाल खत्म हो गया था. उनकी जगह जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया गया था. इसके बाद खबरें सामने आई थीं कि CSK ने जहीर को अपना कोचिंग स्टाफ तैयार करने की छूट दी है. इसी वजह से शायद माइकल हसी का कार्यकाल खत्म हो गया है. जहीर CSK में अपना बल्लेबाजी कोच ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, बनाए महज 20 रन
नए गेंदबाजी कोच की भी हो चुकी है एंट्री
जहीर खान के अलावा मोहित शर्मा भी CSK में शामिल हो गए हैं. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस को हटा दिया है और अब उनकी जगह पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK के फील्डिंग कोच जेम्स फॉस्टर का भविष्य भी खतरे में है. उनकी भी फ्रेंचाइजी से विदाई हो सकती है.
इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे हसी?
माइकल हसी और स्टीफन फ्लेमिंग के रिश्ते काफी अच्छे हैं. CSK से विदाई के बाद स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बन गए. इसके बाद खबरें सामने आईं कि फ्लेमिंग चाहते हैं कि माइकल हसी इंग्लैंड के नए बल्लेबाजी कोच बनें. फ्लेमिंग के बाद हसी का भी CSK से जाना यह संकेत देता है कि वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं.
बता दें कि उन्होंने पहले भी इंग्लैंड के साथ 2022 के ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में सलाहकार के रूप में काम किया था और टीम को चैंपियन बनाने में योगदान दिया था. अब वह दोबारा इंग्लैंड टीम से जुड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने मचाया तहलका, ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
4 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
45 mins agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines