MS Dhoni: IPL 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. लगातार बदलाव की खबरें आ रही हैं. फ्रेंचाइजी मालिकों और BCCI की मीटिंग भी होने वाली है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि IPL 2027 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं. IPL 2026 में वो टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मुकाबला खेल नहीं पाए. इंजरी की वजह से उन्हें बाहर रहना पड़ा था. अब सीएसके के सीईओ काशी विश्ननाथन ने धोनी के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
CEO काशी विश्ननाथन का बड़ा बयान
पिछले साल धोनी के फैंस काफी निराश हुए थे. सीजन के एक भी मैच में धोनी खेलने नहीं उतरे. इसका असर टीम पर भी पड़ा. सीएसके प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था. एमएस 45 साल के हो चुके हैं. ऐसे में प्लेइंग-11 में उनकी जगह को लेकर चर्चा बनी रहती है. धोनी ने भी रिटायरमेंट को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है. हालांकि काशी विश्ननाथन ने उम्मीद जताई है कि धोनी फ्रेंचाइजी के लिए एक सीजन और खेल सकते हैं.
चेन्नई में लोकल मीडिया से विश्ननाथन ने बात की. उनसे धोनी के अगले साल आईपीएल में खेलने को लेकर सवाल पूछा गया. विश्ननाथन ने कहा कि ये फैसला पूरी तरह से एमएस के हाथ में होगा. उन्होंने कहा, “वैसे ये सवाल आपको धोनी से पूछना चाहिए. मुझे भी ये बात उनसे पूछनी है. जब धोनी चेन्नई आएंगे तब वो अपने फैसले के बारे में हमें बताएंगे. मुझे लगता है कि उनके आगे भी खेलने की संभावना है. आप सभी जानते हैं कि वो अभी भी एक प्लेयर हैं.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें क्या कहते हैं आंकड़े
IPL में धोनी का करियर
धोनी दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं. उन्होंने भारतीय टीम को भी खूब सफलता दिलाई. साथ ही साथ आईपीएल में चेन्नई की टीम को भी शिखर पर पहुंचाया. उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. फैंस उन्हें लगातार मैदान पर देखना चाहते हैं. धोनी ने आईपीएल में 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं. उनका औसत 38.3 का रहा है. उन्होंने 24 अर्धशतक अपने करियर में जड़े हैं. अगले साल आईपीएल में अगर धोनी खेलेंगे तो ये पैंस के लिए खुशी की बात होगी. चेन्नई ने कुछ बदलाव भी किए हैं. स्टीफन फ्लेमिंग अब बतौर कोच नज़र नहीं आएंगे. उनकी जगह जहीर खान को टीम का हेड कोच बना दिया गया है. जहीर के कोच बनने के बाद से मैनेजमेंट बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘तानाशाही दिखा रहे हैं’, वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
10 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
27 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
34 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines