MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान को सीजन शुरू होने से ठीक पहले चोट आई थी और उन्हें रिकवर होने में उम्मीद से अधिक समय लग गया. इसी वजह से धोनी IPL 2026 में मैदान पर नहीं उतरे. CSK के चेन्नई में आखिरी मैच के बाद धोनी ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया. इसके बाद एमएस धोनी के CSK का साथ छोड़ने और रिटायरमेंट लेने की अफवाहें तेज हो गईं. चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन ने अब धोनी के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट दिया.
एमएस धोनी के फ्यूचर पर आया बड़ा अपडेट
एमएस धोनी 44 साल के हैं और अपने करियर के अंत पर हैं. IPL 2026 में धोनी की फिटनेस समस्या थी. इसी वजह से CSK में उनके फ्यूचर पर खास अपडेट आया. उन्होंने कहा, ‘हमने अभी एमएस धोनी से फ्यूचर को लेकर कोई बातचीत नहीं की है. धोनी अपने फैसले खुद लेते हैं और हम इस चीज का सम्मान करते हैं. हम हमेशा ही धोनी को CSK में ही रखना चाहेंगे, फिर भले ही वो खिलाड़ी, कोच या मेंटर — किसी भी किरदार में क्यों न मौजूद रहें. वो क्या फैसला लेते हैं, उस पर चीजें निर्भर करेंगी. हर एक फैसला वो करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया में टलने वाला है वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट डेब्यू? सौरव गांगुली ने BCCI को दी चेतावनी! बता दी बड़ी वजह
एमएस धोनी को कहां लगी थी चोट?
IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले CSK ने अपडेट देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को पिंडली में चोट आई है. उन्होंने बताया कि धोनी दो हफ्तों तक एक्शन से दूर रहेंगे. हालांकि, धोनी इसके बाद पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए और वो एक भी मैच का हिस्सा नहीं बने. धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा था लेकिन अब उनके IPL 2026 मिस करने के बाद \फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स उन्हें अगले सीजन में खेलते हुए देखना चाहते हैं.
धोनी के बिना कैसा रहा CSK का प्रदर्शन?
एमएस धोनी के बिना CSK टीम संघर्ष करती हुई नजर आई. लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में टीम आठवें पायदान पर थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन 14 मैचों में हिस्सा लिया और 6 में उन्हें जीत मिली. 8 मुकाबलों में CSK को हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के फाइनल में एंट्री के बाद अनुष्का शर्मा को गले लगाकर क्यों भावुक हुए विराट कोहली? GT को ऐसे चिढ़ाया!
संबंधित खबरें
सिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
25 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
38 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
54 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines