CSK: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कुछ बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने दिग्गज हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को पद से हटा दिया है. ऐसे में फ्रेंचाइजी में महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से बड़ा रोल मिलने की रिपोर्ट्स आ रही थी. इस बीच एक खबर ने सनसनी मचा दी. जिसमें दावा किया गया कि महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके फ्रेंचाइजी से 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी है. अब इस विवाद को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है.
धोनी और सीएसके की डील पर आया फ्रेंचाइजी का रिएक्शन
क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स से फ्रेंचाइजी की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी. बाद में धोनी ने उसे 20 प्रतिशत कर दिया था. हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें सिर्फ 5.5 प्रतिशत ही ऑफर किया है. इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके के बीच खराब रिश्ते की बातें चलने लगी. महेंद्र सिंह धोनी के इस फ्रेंचाइजी को छोड़ने तक की खबरें आ रही थी.
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पीटीआई से बात करते हुए इस विवाद पर बोला है. उन्होंने इस खबर को ही बकवास करार दिया. उन्होंने साफ कर दिया इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है, धोनी ने कभी भी फ्रेंचाइजी से हिस्सेदारी की मांग नहीं की है. इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी इस खबर को गलत ठहराया था. उनके मुताबिक हजारों करोड़ों रुपये किसी खिलाड़ी को देना सही खबर हो नहीं सकती है.
क्या अगले सीजन में खेलेंगे धोनी?
इसके अलावा जब सीईओ काशी विश्वनाथन से महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की अभी तक माही ने खेलने से मना नहीं किया है. ऐसे में फैंस अभी भी उम्मीद लगा रहे हैं कि 45 साल की उम्र में भी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2027 में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे कम से कम एक मुकाबले में धोनी नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी, साथ में खेलेंगे हार्दिक-रेड्डी!
हाल के समय में खबर ये भी चल रही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके फ्रेंचाइजी अब मेंटॉर की भूमिका में देखना चाहती है. जिस तरह आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चलाया था. सीएसके उसी तरह के रोल में अब धोनी को देखना चाहती है. जहां पर वो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर इस टीम को अगले कुछ सालों तक चलाएं.
ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर आया नया अपडेट, तमीम इकबाल ने बताया पूरा प्लान
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
23 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
58 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines