Rahul Dravid: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने नए हेड कोच की तलाश में जुट गई है. हाल ही में स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. फ्लेमिंग के कार्यकाल में सीएसके ने 5 खिताब अपने नाम किया है. अब खबर है कि सीएसके ने हेड कोच के लिए राहुल द्रविड़ से संपर्क किया है. इसकी पुष्टि सीएसके के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी की है.
राहुल द्रविड़ से किया गया संपर्क
सीएसके ने हेड कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से भी संपर्क किया है. इस बात की पुष्टि सीएसके के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी की है. मैथ्यू हेडन ने बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स मैनेजमेंट ने राहुल द्रविड़ से भी हेड कोच बनने के मुद्दे पर बातचीत की है. इसके अलावा सीएसके ने दिनेश कार्तिक से भी संपर्क किया है. कार्तिक फिलहाल आरसीबी के मेंटर और बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं. उनके कार्यकाल में आरसीबी ने बैक टू बैक 2 खिताब भी जीते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आई 5 बड़ी अपडेट
राहुल द्रविड़ आईपीएल में अच्छा खासा काम कर चुके हैं. वह राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग युनिट का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच की भी भूमिका निभाई है. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने WTC फाइनल 2021-23 खेला था. हालांकि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला गंवाना पड़ा था. वहीं राहुल की कोचिंग में भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया था.
इसके अलावा राहुल अपनी कोचिंग में भारत को एशिया कप 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जितवा चुके हैं. राहुल एक शानदार कोच हैं और उनके पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव भी है. ऐसे में अगर वह सीएसके में जाते हैं तो ये खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर होगी.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन की हुई वापसी
राहुल का शानदार करियर
एक अच्छे कोच के अलावा राहुल द्रविड़ शानदार बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपने करियर में 164 टेस्ट मैच में 52.31 की औसत के साथ 13288 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, 344 वनडे मैच में द्रविड़ ने 39.16 की औसत के साथ 10889 रन बनाए हैं. उन्होंने 12 शतक के अलावा 83 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. भारत के लिए 1 टी-20 मैच में राहुल ने 31 रन बनाए हैं. भारत के लिए आखिरी बार उन्होंने साल 2012 में खेला.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
15 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
33 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
40 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines