IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आई 5 बड़ी अपडेट, कोच-कप्तान को लेकर हुआ फैसला

IPL 2027: आईपीएल 2026 में बुरी तरह से फेल होने के बाद 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. अगले सीजन की तैयारी इस फ्रेंचाइजी ने अब शुरू कर दिया है. इस बीच मुंबई इंडियंस से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट सामने आई है.

Mumbai Indians
1 / 6
आईपीएल 2027 से पहले बड़े फैसले करने वाली है मुंबई इंडियंस (Pic Credit- ANI)

 

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी बार खिताब 2020 में जीता था. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने पिछले 6 सीजन में बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही पहले रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को कप्तानी से हटाया गया. जिसके बाद फ्रेंचाइजी अब हार्दिक पांड्या को भी कप्तानी से हटाने के लिए तैयार है. आईपीएल 2027 की तैयारी कर रही मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े 5 बड़े अपडेट अब सामने आए हैं. फ्रेंचाइजी ने कप्तान और कोच के नाम फाइनल करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. (Pic Credit ANI)

विज्ञापन

महेला जयवर्धने बने रहेंगे कोच

महेला जयवर्धने बने रहेंगे कोच  2 / 6

फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच महेला जयवर्धने पर भी तलवार लटक रही थी. हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की नई रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी फिलहाल महेला के साथ ही जाना चाहती है. आईपीएल 2027 में जयवर्धने को फ्रेंचाइजी एक और मौका देना चाहती है. कोच के रूप में जयवर्धने का प्रदर्शन पिछले 2 सीजन में औसत दर्जे का ही रहा है. (Pic Credit ANI) 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को लेकर टीम ने लिया फैसला

सूर्यकुमार यादव को लेकर टीम ने लिया फैसला3 / 6

पिछले सीजन के खत्म होने के बाद से ही रिपोर्ट्स आ रही थी कि अब सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस की टीम को छोड़ना चाहते हैं. हालांकि नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई और सूर्यकुमार यादव के बीच दोबारा सब कुछ ठीक हो गया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ रुकने के लिए मना लिया है. हालांकि कप्तानी सूर्यकुमार यादव को नहीं मिलने वाली है.  (Pic Credit ANI)

हार्दिक पांड्या नहीं रहेंगे कप्तान

हार्दिक पांड्या नहीं रहेंगे कप्तान 4 / 6

मुंबई इंडियंस ने अब फैसला कर लिया है कि आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या कप्तानी नहीं करने वाले हैं. फ्रेंचाइजी फिलहाल उन्हें बतौर खिलाड़ी टीम के साथ बने रहने के लिए मना रही है. हालांकि बहुत अच्छी डील मिलने पर फ्रेंचाइजी पांड्या को अगले सीजन से पहले ट्रेड भी कर सकती है. फिलहाल रेस में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नजर आ रही है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी5 / 6

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अब मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. रोहित अब खिलाड़ी के साथ ही साथ टीम के मेंटॉर की भी भूमिका निभा सकते हैं. वहीं अगले कप्तान को चुनने का फैसला जब टीम मैनेजमेंट करेगी, तो उसमें भी हिटमैन की बड़ी भूमिका रहने वाली है. कोचिंग टीम को भी सीनियर खिलाड़ी होने के नाते रोहित मदद करेंगे. (Pic Credit- ANI) 

कौन बनेगा अगला कप्तान?

कौन बनेगा अगला कप्तान? 6 / 6

इस रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह कप्तानी की रेस में आगे नजर आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. हालांकि फ्रेंचाइजी जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाकर तिलक वर्मा को उनका डिप्टी भी बना सकती है. पिछले सीजन सूर्या और तिलक की गैरमौजूदगी में बुमराह ही कप्तानी करते हुए नजर आए थे.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन