Cricketer Love Story: आज प्यार का दिन यानी वैलेंनटाइन डे है। आज दुनियाभर में प्यार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। क्रिकेट जगह में भी कई प्रेम कहानियां हैं, जो चर्चा का विषय रहीं। आज हम आपके लिए एक ऐसे क्रिकेटर की लव स्टोरी लेकर आए हैं, जिसने अपनी ही वकील से प्यार हुआ और बाद में एक दूसरे ने शादी रचा ली।
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की। पाकिस्तान का ये तेज गेंदबाज हमेशा विवादों को लेकर चर्चा में रहा, लेकिन इस खिलाड़ी की लव स्टोरी भी जरा हटके है। बात उन दिनों की है, जब 2010 में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का नाम मैच फिक्सिंग में आया था।
जेल में हुआ था आमिर को प्यार
18 साल की उम्र में मैच फिक्सिंग के आरोप में आमिल को जेल जाना पड़ा। फिर उन्हें जेल में ही अपनी वकील से प्यार हुआ और फिर दोनों ने जीवन भर के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया। मैच फिक्सिंग के वक्त आमिर का केस पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश नागरिक नर्जिस खान लड़ रहीं थी, जो आज आमिर की पत्नी हैं। साल 2017 में उनकी पहली बेटी मिन्सा आमिर का जन्म हुआ। फिर दूसरी बेटी जोया आमिर 2020 में हुई।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने आते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया था। 18 साल के इस लड़के के सामने कई दिग्गज पानी भरते नजर आए। इस बीच 2010 में जब आमिर को इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए दोषी पाया गया तो उनके खेलने पर पांच साल तक बैन लगा दिया गया, इतना ही नहीं उन्हें 6 महीने की सजा भी सुनाई गई।
Mohammad Amir unique love story married his lawyer Nargis Khan
नर्जिस भी आमिर को दे बैठी थीं दिल
जब आमिर को जेल हुई तो उनका केस नर्जिस खातून लड़ रही थीं। इन्हीं नर्जिस पर आमिर दिल हार बैठे और जेल में रहते ही उन्हें प्यार हो गया। केस लड़ते हुए नर्गिस भी आमिर को दिल दे बैठीं थीं। इसके बाद दोनों का प्यार सफल रहा और आमिर ने नर्गिस से साल 2016 में निकाह कर लिया।
2016 में वापसी की, 2020 में संन्यास लिया
मोहम्मद आमिर ने 2010 के बाद 2016 में फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। हालांकि 2020 में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में आंतरिक राजनीति की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब माना जा रहा है कि ये दिग्गज फिर से संन्यास लेकर वापस पाकिस्तान के लिए खेल सकता है।
और पढ़िए – Valentine day: वो पलकें बिछाए खड़ी थी, दोनों की नजरें टकराईं फिर… जानिए यह दिलचस्प लव स्टोरी
मोहम्मद आमिर का क्रिकेट करियर
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान की उस टीम का हिस्सा रहे, जिसने 2009 विश्व टी20 कप जीतने के अलावा 2017 में चैंपियन्स ट्रॉफी खिताब जीता। आमिर के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 36 टेस्ट में 119 विकेट, 61 वनडे में 81 विकेट और 50 टी-20 में 59 विकेट चटकाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ambien)
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines