Andrew Flintoff: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। घटना के तुरंत बाद एंड्रयू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बीबीसी के टीवी शो ‘टॉप गियर’ के लिए एंड्रूय सर्रे में एक शूटिंग कर रहे थे, तभी कार से उनका एक्सीडेंट हुआ है।
गंभीर चोट नहीं है
बीबीसी ने एक बयान जारी करके कहा कि ’45 साल के एंड्रयू फ्लिंटॉफ के टॉप गियर शो के टेस्ट ट्रैक के दौरान चोट लग गई, यहां शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फ्लिंटॉफ को लगी चोट बहुत गंभीर नहीं है, क्योंकि जिस वक्त एक्सीडेंट हुआ उस वक्त कार नॉर्मल स्पीड में ही थी। फ्लिंटॉफ के ट्रैक से अस्पताल तक एयर एम्बुलेंस में ले जाया गया था।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1602873007294517248?s=20&t=nKY_5I-0FpKNKhUd8r4C0g
Andrew Flintoff का हेल्थ अपडेट
Andrew Flintoff के एक्सीडेंट के बारे में बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “फ्रेडी आज सुबह (मंगलवार) टॉप गियर परीक्षण ट्रैक पर एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जहां क्रू मेडिक्स तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और हम आने वाले समय में अधिक जानकारी की पुष्टि करेंगे।”
‘टॉप गियर’ मोटर शो में भी फेमस हुए फ्लिंटॉफ
अपने क्रिकेट करियर के दौरान, फ्लिंटॉफ ने 2005 और 2009 में इंग्लैंड के एशेज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फ्लिंटॉफ ने हिट मोटरशो टॉप गियर में बतौर सह प्रस्तोता काम शुरू किया। जिसके बाद वो यहां काफी लोकप्रिय हुए।
https://twitter.com/cricbuzz/status/1602847791323107329?s=20&t=nKY_5I-0FpKNKhUd8r4C0g
कौन हैं Andrew Flintoff जानिए
Andrew Flintoff इंग्लैंड के सबसे महान ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। क्रिकेट जगत में उन्हें “फ्रेडी” के नाम से पहचाना जाता है। आपको बता दें कि फ्लिंटॉफ ने 32 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 79 टेस्ट खेले हैं, खास बात ये है कि वह गेंद-बल्ले दोनों से मैच को पलटने की क्षमता रखते थे।
Andrew Flintoff का क्रिकेट करियर जानिए
टेस्ट- Andrew Flintoff का क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है। उन्होंने 79 टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए 3845 रन बनाए हैं, जबकि 226 विकेट भी निकाले। खास बात ये है कि उन्होंने 5 शतक और 3 बार से पांच विकेट लेने का कमाल भी किया है।
वनडे- Andrew Flintoff 141 वनडे मैच खेल चुके हैं, इस दौरान फ्लिंटॉफ के बल्ले से 3394 रन निकले। इनमें तीन शतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 169 विकेट भी चटकाए।
टी20- Andrew Flintoff सात टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम पांच विकेट और 76 रन हैं। उन्होंने आईपीएल में भी तीन मैच खेले, लेकिन अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
17 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines