Inzamam ul Haq: पाकिस्तान में शुरू हुए मेगा स्टार्स लीग 2022 (Mega Stars League 2022) पुराने खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और टीम के हेड कोच रहे इंजमाम उल हक ने 52 साल की उम्र में भी अपनी बैटिंग से सबको हैरान कर दिया। इंजी ने 10 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की जिससे लोगों को उनके पुराने दिन याद आ गए।
16 गेंदों में खेली 29 रन की पारी
इंजमाम उल हक ने करांची नाइट्स की तरफ खेलते हुए बलोच वॉरियर्स के खिलाफ 16 गेदों में 29 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने अंदाज में गेंदबाजों को पूरी क्लास दिखाई। इंजी ने नजाकत के साथ चौके लगाए तो आक्रमक अंदाज में आगे बढ़कर छक्के भी लगाए। उनकी बैटिंग देखकर सभी लोग खुश हो गए।
और पढ़िए – राहुल द्रविड़ ने लगाई कप्तान KL Rahul की क्लास, Video में देखिए क्या हुआ
https://twitter.com/megastarsleague/status/1604841365401399296?s=20&t=sZ86KWuYurNnmeO1P-qaiQ
कदमों का इस्तेमाल करते हुए लगाया सिक्स
इंजमाम उल हक ने बैटिंग करते हुए गेंदबाजों को जमकर परेशान किया, उन्होंने एक छक्का तो कदमों का इस्तेमाल करते हुए लगाया, इसके अलावा स्वीप और पुल भी मारे, इंजमाम को बैटिंग करते हुए देखकर लग ही नहीं रहा था कि उनकी उम्र 52 साल हो चुकी है, वो किसी युवा बल्लेबाज की तरह बैटिंग कर रहे थे। उनकी बैटिंग का नजारा देखकर डगआउट में बैठे शाहिद अफरीदी भी खुश हो गए।
और पढ़िए – PAK vs ENG: टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की करारी हार, सरफराज अहमद ने टीम को भेज दिया मैसेज?
पहले मैच में भी की थी ताबड़तोड़ बैटिंग
इससे पहले इंजमाम उल हक ने ओपनिंग मैच में भी शानदार बैटिंग की थी, उन्होंने कराची नाइट्स की तरफ से नंबर 3 पर उतकर 14 गेंदों पर 31 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में 16 गेदों में 29 रन बनाए। ऐसे में 52 साल की उम्र में उनके इस घातक प्रदर्शन को देख हर कोई उनसे प्रभावित हो गया है। क्योंकि इस उम्र में भी इस तरह की बैटिंग करना अपने आप में काबिलियत तारीफ है।
बता दें कि इंजमाम उल हक पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं, उन्होंने अपने करियर में लंबे समय तक पाकिस्तानी टीम की कप्तानी भी की है, जबकि वह टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। इंजमाम उल हक पाकिस्तान की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
13 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
48 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines